मस्तूरी। क्षेत्र की प्रतिभाओं, उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तित्वों और समाज के लिए उल्लेखनीय योगदान देने वालों के सम्मान में मस्तूरी गौरव सम्मान समारोह 2026 का आयोजन आज बुधवार को किया जाएगा। कार्यक्रम का आयोजन सुबह 11 बजे से सत्कार भवन, मस्तूरी में होगा।समारोह में शिक्षा, खेल, स्वास्थ्य, समाजसेवा, पत्रकारिता, संस्कृति, कृषि, युवा व्यवसाय सहित विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाली प्रतिभाओं एवं शहीद परिवारों को सम्मानित किया जाएगा। आयोजन का उद्देश्य मस्तूरी क्षेत्र की प्रतिभाओं और समाजहित में कार्य करने वाले लोगों को प्रोत्साहित कर उनकी उपलब्धियों को सार्वजनिक मंच प्रदान करना है।आयोजकों ने क्षेत्रवासियों, जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों, पत्रकारों एवं गणमान्य नागरिकों से समारोह में शामिल होकर प्रतिभाओं का उत्साहवर्धन करने की अपील की है। समारोह को लेकर क्षेत्र में उत्साह का माहौल है।
Author Profile

Latest entries
UncategorizedOctober 26, 2026पचपेड़ी थाना क्षेत्र से दलाल करा रहे हैं मजदूरों का धड़ल्ले से पलायन, जिम्मेदार विभागों की निगरानी पर उठे सवाल
UncategorizedOctober 19, 2026दर्रीघाट में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का भव्य स्वागत, भोलाराम साहू के नेतृत्व में उमड़ा कांग्रेसियों का हुजूम
UncategorizedOctober 17, 2026पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल कल जयरामनगर खैर में जगराता कार्यक्रम में होंगे शामिल, छत्तीसगढ़ी सुपरस्टार नितिन दुबे देंगे प्रस्तुति
UncategorizedOctober 16, 2026मस्तूरी (किरारी) में 17 अक्टूबर को होगा नारी नवरंग महोत्सव के तहत गरबा महोत्सव
