मस्तूरी। जनपद पंचायत मस्तूरी के जनपद उपाध्यक्ष नितेश सिंह के कार्यालय में उस समय हड़कंप मच गया, जब करीब छह फीट लंबा सांप अचानक कार्यालय के अंदर घुस आया। सांप को देखते ही कार्यालय में मौजूद कर्मचारियों ने सतर्कता बरतते हुए तत्काल आसपास के लोगों को सावधान किया और बिना किसी जोखिम के सांप पकड़ने वाले रेस्क्यू दल को सूचना दी।जनपद कार्यालय के कर्मचारियों ने तत्काल फोन के माध्यम से सांप पकड़ने वाले विशेषज्ञों को बुलाया। सूचना मिलते ही रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची और काफी सावधानी के साथ सांप का सुरक्षित रेस्क्यू किया। इसके बाद सांप को सुरक्षित स्थान पर छोड़ दिया गया।
अचानक कार्यालय के भीतर सांप मिलने से कुछ देर के लिए कर्मचारियों और आसपास मौजूद लोगों में दहशत का माहौल रहा, लेकिन कर्मचारियों की सतर्कता और सूझबूझ के चलते किसी को भी किसी प्रकार का नुकसान नहीं हुआ। समय रहते रेस्क्यू टीम को सूचना देकर बुलाए जाने से संभावित बड़ा हादसा टल गया।
सांप के सुरक्षित रेस्क्यू होने के बाद जनपद कार्यालय के कर्मचारियों ने राहत की सांस ली। घटना के दौरान किसी कर्मचारी या अन्य व्यक्ति को किसी प्रकार की चोट या नुकसान नहीं पहुंचा।

Author Profile

Latest entries
UncategorizedOctober 26, 2026पचपेड़ी थाना क्षेत्र से दलाल करा रहे हैं मजदूरों का धड़ल्ले से पलायन, जिम्मेदार विभागों की निगरानी पर उठे सवाल
UncategorizedOctober 19, 2026दर्रीघाट में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का भव्य स्वागत, भोलाराम साहू के नेतृत्व में उमड़ा कांग्रेसियों का हुजूम
UncategorizedOctober 17, 2026पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल कल जयरामनगर खैर में जगराता कार्यक्रम में होंगे शामिल, छत्तीसगढ़ी सुपरस्टार नितिन दुबे देंगे प्रस्तुति
UncategorizedOctober 16, 2026मस्तूरी (किरारी) में 17 अक्टूबर को होगा नारी नवरंग महोत्सव के तहत गरबा महोत्सव
