मस्तूरी। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मस्तूरी जनपद पंचायत कार्यालय परिसर में गरिमामय ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किया गया। जनपद पंचायत अध्यक्ष सरस्वती बिझंवार ने ध्वजारोहण कर तिरंगे को सलामी दी। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री के घोषणा पत्र से संबंधित संदेश का वाचन किया।कार्यक्रम में जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने देश की रक्षा में अपने प्राणों का बलिदान देने वाले वीर जवानों को याद करते हुए उन्हें नमन किया। उन्होंने कहा कि देश की स्वतंत्रता और सुरक्षा के लिए वीर जवानों का योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा।वहीं जनपद पंचायत उपाध्यक्ष नितेश सिंह ने स्वतंत्रता दिवस की क्षेत्रवासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं और सभी से देश की एकता, अखंडता एवं विकास में सहभागी बनने का आह्वान किया।ध्वजारोहण कार्यक्रम में क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों के साथ जनपद पंचायत कार्यालय के अधिकारी-कर्मचारी एवं समस्त स्टाफ उपस्थित रहा। पूरे परिसर में देशभक्ति का माहौल देखने को मिला।

Author Profile

Latest entries
UncategorizedAugust 15, 2026मस्तूरी जनपद कार्यालय में शान से लहराया तिरंगा, जनप्रतिनिधियों और कर्मचारियों ने दी वीर जवानों को श्रद्धांजलि
UncategorizedAugust 14, 2026मस्तूरी मुख्यालय में निकली ब्लॉक स्तरीय तिरंगा यात्रा, देशभक्ति के रंग में रंगा नगर
UncategorizedAugust 13, 2026जनपद पंचायत मस्तूरी में प्रशासनिक व्यवस्था पर सवाल, ड्राइवर को मिली बाबू जैसी जिम्मेदारी
UncategorizedAugust 13, 2026भाजपा बिलासपुर ग्रामीण में नई नियुक्तियां, मस्तूरी के शमशेर सिंह (उदय) बने जिला सहसंयोजक
