मस्तूरी। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने बिलासपुर जिला कांग्रेस कमेटी (ग्रामीण) की नई कार्यकारिणी को मंजूरी दे दी है। इस नई कार्यकारिणी में मस्तूरी जनपद पंचायत के उपाध्यक्ष नितेश सिंह को बिलासपुर जिला कांग्रेस कमेटी (ग्रामीण) का उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी की ओर से जारी आदेश के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है।नितेश सिंह लंबे समय से कांग्रेस संगठन में सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं। वे लगातार दूसरी बार मस्तूरी जनपद पंचायत के उपाध्यक्ष हैं और युवाओं के बीच उनकी मजबूत पकड़ मानी जाती है। संगठन में उनकी सक्रियता और जनसंपर्क को देखते हुए पार्टी नेतृत्व ने उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। नितेश सिंह का राजनीतिक सफर छात्र संघ व पंचायत और युवा कांग्रेस से शुरू हुआ। वे मस्तूरी युवा कांग्रेस के अध्यक्ष और बिलासपुर युवा कांग्रेस के उपाध्यक्ष जैसे अहम पदों पर रहकर संगठन को मजबूती देने का काम कर चुके हैं। ग्रामीण क्षेत्र में कांग्रेस को मजबूत करने, युवाओं को जोड़ने और पार्टी कार्यक्रमों में लगातार सक्रिय रहने का उन्हें लाभ मिला है।प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष की मंजूरी के बाद जारी नई जिला कार्यकारिणी में मिली इस जिम्मेदारी को संगठनात्मक दृष्टि से बड़ा राजनीतिक संदेश माना जा रहा है। कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने नितेश सिंह को नई जिम्मेदारी के लिए बधाई देते हुए विश्वास जताया है कि उनके नेतृत्व में संगठन को और मजबूती मिलेगी।इस नियुक्ति को लेकर नितेश सिंह ने कहा कि
“कांग्रेस नेतृत्व ने जो विश्वास मुझ पर जताया है, उसके लिए मैं प्रदेश नेतृत्व, जिला नेतृत्व एवं सभी वरिष्ठ नेताओं का आभार व्यक्त करता हूं। संगठन की मजबूती, कार्यकर्ताओं के सम्मान और जनहित के मुद्दों को लेकर पहले से अधिक सक्रियता के साथ काम करूंगा तथा पार्टी की नीतियों को गांव-गांव तक पहुंचाने का प्रयास करूंगा।”
Author Profile

Latest entries
UncategorizedJuly 2, 2026ग्रामीण रोजगार को मिलेगी नई रफ्तार, ‘वीबी-जी राम जी’ योजना का मस्तूरी में शुभारंभ, चिस्दा में हुआ ब्लॉक स्तरीय आयोजन
UncategorizedJuly 2, 2026युवा ताकत को मिला सम्मान, नितेश सिंह बने बिलासपुर ग्रामीण जिला कांग्रेस के उपाध्यक्ष।
UncategorizedJuly 2, 2026अनुदान प्राप्त स्कूल में नियमों पर सवाल: फीस वसूली, 10 साल से समिति की बैठक नहीं, बार-बार बदला गणवेश DEO से शिकायत
UncategorizedJune 27, 2026चकरबेड़हा को मिली बड़ी सौगात: 6.50 लाख की लागत से मुक्तिधाम शेड का भूमिपूजन।
