मस्तूरी। ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार एवं आजीविका के नए अवसर सृजित करने के उद्देश्य से केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी “विकसित भारत–रोजगार एवं आजीविका के लिए गारंटी मिशन (ग्रामीण) (वीबी-जी राम जी)” योजना का शुभारंभ गुरुवार को केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा तिरुपति से किया गया। इसके साथ ही मस्तूरी विकासखंड में ब्लॉक स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन ग्राम पंचायत चिस्दा के पंचायत भवन में किया गया।कार्यक्रम में महिला स्व-सहायता समूहों की दीदियों सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस दौरान मुख्य कार्यपालन अधिकारी जे.आर. भगत, मनरेगा कार्यक्रम अधिकारी रुचि विश्वकर्मा, सरपंच हरिवंश पैकरा, तकनीकी सहायक, रोजगार सहायक एवं पंचायत प्रतिनिधियों की उपस्थिति रही।कार्यक्रम में अधिकारियों ने योजना की विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि वीबी-जी राम जी मिशन का उद्देश्य ग्रामीण परिवारों को रोजगार के अधिक अवसर उपलब्ध कराना, आजीविका को सशक्त बनाना तथा आत्मनिर्भर गांवों के निर्माण की दिशा में ठोस पहल करना है। उपस्थित ग्रामीणों को योजना के लाभ, पात्रता एवं इसके माध्यम से मिलने वाले रोजगार और विकास कार्यों की जानकारी दी गई।
इस अवसर पर पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए पंचायत भवन परिसर में वृक्षारोपण भी किया गया। उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा उनकी नियमित देखभाल करने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम के अंत में ग्रामीणों से अपील की गई कि वे इस महत्वाकांक्षी योजना का अधिकतम लाभ उठाकर अपनी आजीविका को मजबूत करें और विकसित भारत के निर्माण में सहभागी बनें।
Author Profile

Latest entries
UncategorizedJuly 2, 2026ग्रामीण रोजगार को मिलेगी नई रफ्तार, ‘वीबी-जी राम जी’ योजना का मस्तूरी में शुभारंभ, चिस्दा में हुआ ब्लॉक स्तरीय आयोजन
UncategorizedJuly 2, 2026युवा ताकत को मिला सम्मान, नितेश सिंह बने बिलासपुर ग्रामीण जिला कांग्रेस के उपाध्यक्ष।
UncategorizedJuly 2, 2026अनुदान प्राप्त स्कूल में नियमों पर सवाल: फीस वसूली, 10 साल से समिति की बैठक नहीं, बार-बार बदला गणवेश DEO से शिकायत
UncategorizedJune 27, 2026चकरबेड़हा को मिली बड़ी सौगात: 6.50 लाख की लागत से मुक्तिधाम शेड का भूमिपूजन।
