दिनांक 28.11.2025 को एनटीपीसी सीपत द्वारा बिलासपुर में राख से निर्मित विभिन्न उत्पादों पर एक सेमिनार आयोजित किया गया। इस सेमिनार का उद्देश्य भवन निर्माण में राख आधारित उत्पादों के प्रभावी, दक्ष एवं पर्यावरण–अनुकूल उपयोग को बढ़ावा देना था।कार्यक्रम का उद्घाटन जिला कलेक्टर बिलासपुर श्री संजय अग्रवाल, एसएसपी श्री रजनेश सिंह, नगर निगम आयुक्त (आइएएस ) श्री अमित कुमार, एनटीपीसी सीपत के परियोजना प्रमुख श्री वी. के. पांडेय तथा क्रेडाई अध्यक्ष श्री सुशील पाटेरिया द्वारा दीप प्रज्वलन एवं ईंट के आकार में विशेष रूप से तैयार केक काटकर किया गया।सेमिनार में पीडब्लूडी, सीपीडब्लूडी, नगर निगम, क्रेडाई, बिलासपुर बिल्डिंग एसोसिएशन, रेलवे, तथा विभिन्न आर्किटेक्ट्स, कॉन्ट्रैक्टर्स एवं आरएमसी प्लांट प्रतिनिधियों ने भाग लिया। इस दौरान राख आधारित उत्पादों जैसे ब्रिक्स, इंटरलॉकिंग वॉल ब्लॉक्स, विभिन्न आकारों व वजन के एग्रीगेट्स, पेवर ब्लॉक, फ्लोर टाइल्स, पार्क बेंच, पार्क टेबल आदि के उपयोग पर विस्तार से चर्चा की गई।कार्यक्रम का समापन एनटीपीसी सीपत के महाप्रबंधक (प्रचालन एवं अनुरक्षण) श्री सुरोजित सिन्हा के संबोधन के साथ हुआ।यह प्रचार–प्रसार कार्यक्रम राख आधारित उत्पादों के उपयोग को बढ़ावा देकर पर्यावरण संरक्षण के लिए एनटीपीसी सीपत द्वारा किए जा रहे प्रयासों को सफलतापूर्वक प्रदर्शित करने में अत्यंत सफल रहा।
Author Profile

Latest entries
UncategorizedAugust 14, 2026मस्तूरी मुख्यालय में निकली ब्लॉक स्तरीय तिरंगा यात्रा, देशभक्ति के रंग में रंगा नगर
UncategorizedAugust 13, 2026जनपद पंचायत मस्तूरी में प्रशासनिक व्यवस्था पर सवाल, ड्राइवर को मिली बाबू जैसी जिम्मेदारी
UncategorizedAugust 13, 2026भाजपा बिलासपुर ग्रामीण में नई नियुक्तियां, मस्तूरी के शमशेर सिंह (उदय) बने जिला सहसंयोजक
UncategorizedAugust 13, 2026जीवनदीप समिति की का संयुक्त सधारण सभा का बैठक हुआ सम्पन्न। स्वास्थ्य संस्थाओं के सुदृढ़ीकरण को लेकर महत्वपूर्ण प्रस्ताव पारित
