मस्तूरी। 20 अक्टूबर को दिवाली त्योहार मनाने के बाद मस्तूरी के पत्रकार साथियों द्वारा 22 अक्टूबर बुधवार को दीपावली स्नेह मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया था, जिसमें मस्तूरी क्षेत्र के पत्रकार साथियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और अपनी एकता एकजूटता स्नेह का परिचय देते हुए सभी ने एक दूसरे को बधाई शुभकामनाएं दिए। कार्यक्रम में पत्रकारों के साथ मुख्य रूप से मस्तूरी जनपद सदस्य ज्वाला बंजारे एवं पामगढ़ जनपद सदस्य सन्नी यादव एवं सरपंच डंगनिया हरप्रसाद भारते भी कार्यक्रम में शामिल होकर पत्रकार साथियों को दीपावली पर्व की शुभकामनाएं प्रेषित किए। कार्यक्रम के दौरान सभी पत्रकार साथियों ने 2 नवंम्बर को बिलासपुर में होने वाले पत्रकार सुरक्षा कानून को लेकर अधीवेशन में शामिल होने और पत्रकार सुरक्षा कानून की मांग को पूरा कराने के लिए शासन से मांग की जारी है उसमें अपनी भी भरपूर योगदान देंगे। दिवाली स्नेह कार्यक्रम में प्रेस क्लब अध्यक्ष विजय सुमन, श्रमजीव पत्रकार कल्याण संघ के ब्लॉक अध्यक्ष हरि ओम श्रीवास, प्रेस क्लब सचिव रघु यादव सहित,विमल कांत, सुधीर सुमन, उदय सिंह, दुर्गेश चंद्राकर, सूर्य प्रकाश सूर्यकांत,विवेक देशमुख,जितेंद्र लहरें, रामगोपाल भार्गव, लक्ष्मीकांत, हरि यादव, चंद्रप्रकाश निणेजक, अनुराग साहू, धनंजय खुंटे ,करन अंचल, सुनील सिंह, सुभाष टंडन, भुवन भास्कर, राहुल राय, राजू घृतलहरे उपस्थित रहे।

Author Profile

Latest entries
UncategorizedOctober 26, 2026पचपेड़ी थाना क्षेत्र से दलाल करा रहे हैं मजदूरों का धड़ल्ले से पलायन, जिम्मेदार विभागों की निगरानी पर उठे सवाल
UncategorizedOctober 19, 2026दर्रीघाट में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का भव्य स्वागत, भोलाराम साहू के नेतृत्व में उमड़ा कांग्रेसियों का हुजूम
UncategorizedOctober 17, 2026पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल कल जयरामनगर खैर में जगराता कार्यक्रम में होंगे शामिल, छत्तीसगढ़ी सुपरस्टार नितिन दुबे देंगे प्रस्तुति
UncategorizedOctober 16, 2026मस्तूरी (किरारी) में 17 अक्टूबर को होगा नारी नवरंग महोत्सव के तहत गरबा महोत्सव
