बिलासपुर जिले के मस्तूरी विकासखंड अंतर्गत शासकीय प्राथमिक शाला रहटाटोर के दो शिक्षकों पर कार्रवाई की गई है। सामाजिक ऑडिट के दौरान स्कूल परिसर में मदिरापान और मांसाहार सेवन करते हुए दोनों शिक्षकों का वीडियो वायरल हुआ था। जांच में आरोप सही पाए जाने के बाद जिला शिक्षा अधिकारी, बिलासपुर ने तत्काल प्रभाव से दोनों को निलंबित कर दिया है।
जारी आदेश के अनुसार, सहायक शिक्षक (एल.बी.) मनोज कुमार नेताम और प्रधान पाठक (एल.बी.) राजेश्वर सिंह मरावी को छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (आचरण) नियम 1965 के नियम 03 के उल्लंघन का दोषी पाया गया है। जांच प्रतिवेदन में घटना की पुष्टि होने पर जिला शिक्षा अधिकारी ने दोनों शिक्षकों के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई करते हुए निलंबन का आदेश जारी किया।
निलंबन अवधि के दौरान दोनों शिक्षकों का मुख्यालय शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय ओखर (वि.ख. मस्तूरी) निर्धारित किया गया है। साथ ही, उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता प्रदान की जाएगी।
इस संबंध में जिला शिक्षा अधिकारी, बिलासपुर ने आदेश की प्रतियां संचालक, लोक शिक्षण संचालनालय (इंद्रावती भवन, अटल नगर रायपुर), कलेक्टर बिलासपुर, संयुक्त संचालक शिक्षा संभाग बिलासपुर तथा विकासखंड शिक्षा अधिकारी मस्तूरी को सूचनार्थ एवं आवश्यक कार्रवाई हेतु प्रेषित की हैं।
Author Profile

Latest entries
UncategorizedAugust 14, 2026मस्तूरी मुख्यालय में निकली ब्लॉक स्तरीय तिरंगा यात्रा, देशभक्ति के रंग में रंगा नगर
UncategorizedAugust 13, 2026जनपद पंचायत मस्तूरी में प्रशासनिक व्यवस्था पर सवाल, ड्राइवर को मिली बाबू जैसी जिम्मेदारी
UncategorizedAugust 13, 2026भाजपा बिलासपुर ग्रामीण में नई नियुक्तियां, मस्तूरी के शमशेर सिंह (उदय) बने जिला सहसंयोजक
UncategorizedAugust 13, 2026जीवनदीप समिति की का संयुक्त सधारण सभा का बैठक हुआ सम्पन्न। स्वास्थ्य संस्थाओं के सुदृढ़ीकरण को लेकर महत्वपूर्ण प्रस्ताव पारित
