मस्तूरी।सांदीपनी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन, पेंड्री मस्तूरी (बिलासपुर) में आज इंस्टीट्यूशन इनोवेशन काउंसिल (IIC) एवं एंटरप्रेन्योर-सेल, सांदीपनी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन के संयुक्त तत्वावधान में “बिटकॉइन इंडिया” विषय पर एक विशेष कार्यशाला आयोजित की गई। यह शैक्षणिक पहल स्वैप – सो (SwapSo) — जो कि आई आई टी (IIT) बॉम्बे के पूर्व छात्रों द्वारा संचालित एक स्टार्टअप है — के सहयोग से आयोजित की गई।
कार्यशाला की मुख्य अतिथि एवं वक्ता सुश्री शांभवी सोनी,असिस्टेंट मैनेजर गेटबिट कंपनी बेंगलुरु रहीं। उन्होंने विद्यार्थियों को बिटकॉइन के महत्व, ब्लॉकचेन की कार्यप्रणाली, तथा डिजिटल करेंसी के भविष्य के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। उन्होंने बताया कि किस प्रकार बिटकॉइन आज की दुनिया में एक सुरक्षित, विकेंद्रीकृत एवं पारदर्शी वित्तीय प्रणाली के रूप में उभर रहा है।
सत्र के दौरान विद्यार्थियों ने सक्रिय रूप से प्रश्न पूछे और समूह चर्चा (Group Discussion) में भाग लेकर अपनी जिज्ञासाओं का समाधान प्राप्त किया। शांभवी सोनी ने विद्यार्थियों को टेक्नोलॉजी, रिसर्च एवं ओपन-सोर्स डेवलपमेंट के अवसरों से भी अवगत कराया।
यह कार्यशाला संस्थान के संस्थापक श्री महेंद्र चौबे के के कुशल मार्गदर्शन एवं प्रशासनिक अधिकारी श्री विनीत चौबे के नेतृत्व में आयोजित किया गया। कार्यशाला का शुभारंभ इंस्टीट्यूशन इनोवेशन सेल (आई आई सी) के अध्यक्ष श्री राम खिलावन साहू ने अतिथि का स्वागत कर किया। कार्यशाला का संचालन आई आई सी के वाइस प्रेसिडेंट श्रीमती सुधा गोयल द्वारा किया गया, जिन्होंने संपूर्ण आयोजन का कुशलतापूर्वक संचालन किया। इस अवसर पर संस्थान के आई आई सी एवं एंटरप्रेन्योर सेल के सभी सदस्यों और सभी विभागों के प्राचार्य, विभागाध्यक्षों, शैक्षणिक, गैर शैक्षणिक सदस्य और बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के अंत में आई आई सी सेल के आई पी आर कोऑर्डिनेटर श्री दुर्गा प्रसाद पटेल ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया। विद्यार्थियों ने इस कार्यशाला को अत्यंत उपयोगी और प्रेरणादायक बताया। इस आयोजन ने छात्रों में डिजिटल करेंसी, ब्लॉकचेन और बिटकॉइन जैसी उभरती तकनीकों के प्रति गहरी समझ और जागरूकता विकसित की।
Author Profile

Latest entries
UncategorizedOctober 26, 2026पचपेड़ी थाना क्षेत्र से दलाल करा रहे हैं मजदूरों का धड़ल्ले से पलायन, जिम्मेदार विभागों की निगरानी पर उठे सवाल
UncategorizedOctober 19, 2026दर्रीघाट में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का भव्य स्वागत, भोलाराम साहू के नेतृत्व में उमड़ा कांग्रेसियों का हुजूम
UncategorizedOctober 17, 2026पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल कल जयरामनगर खैर में जगराता कार्यक्रम में होंगे शामिल, छत्तीसगढ़ी सुपरस्टार नितिन दुबे देंगे प्रस्तुति
UncategorizedOctober 16, 2026मस्तूरी (किरारी) में 17 अक्टूबर को होगा नारी नवरंग महोत्सव के तहत गरबा महोत्सव
