छत्तीसगढ़ राज्य के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में नवीन शासकीय महाविद्यालय पचपेड़ी द्वारा राज्य निर्माण का रजत जयंती समारोह का आयोजन किया गया। 9 एवं 10 सितम्बर को संपन्न हुआ, यह दो दिवसीय रजत जयंती समारोह महाविद्यालयीन स्तर पर मनाया गया है, जिसके अंतर्गत छत्तीसगढ़ प्रश्नोत्तरी (क्विज़)प्रतियोगिता, ग्रुप डिस्कशन , सेमिनार एवं भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
पहली कड़ी में 9 सितंबर 2025 को छत्तीसगढ़ प्रश्नोत्तरी (क्विज़)प्रतियोगिता, सामाजिक मुद्दे जैसे- शिक्षकों का युक्तियुक्तकरण एवं नशामुक्ति पर ग्रुप डिस्कशन संपन्न हुआ। प्रश्नोत्तरी में बड़ी संख्या में विद्यार्थियों के भागीदारी की वजह से 11 समूह में वर्गीकृत कर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया वहीं दूसरी तरफ ग्रुप डिस्कशन में विद्यार्थियों ने शिक्षकों के युक्तियुक्तकरण एवं नशा मुक्ति जैसे मुद्दों में शिक्षकों की कमी, शराब पर अधिक कर लगाना साथ ही नशा मुक्ति अभियानों पर पर्याप्त ध्यान दिया जाना, राजस्व के अन्य संसाधनों को विकसित करना आदि सुझावों से इस प्रतियोगिता को सुशोभित किया। प्रतियोगिता में पार्टिसिपेट करने वाले सभी प्रतिभागियों को पेन वितरण किया गया तथा विजेता टीम/प्रतिभागी को पुरुस्कार प्रदान किया गया जिनमे 9सितंबर को अतिथि चांदनी रात्रे- (BDC) जनपद सदस्य पचपेड़ी, प्रतिनिधि- रामदेव रात्रे जी थे! जो अपने उद्बोधन में बच्चों को हर विधा में भाग लेने की सलाह दी साथ ही साथ प्रतियोगिता परीक्षा की तयारी की बात कही गई! वही दूसरी कड़ी में 10 सितंबर को भाषण वह सेमिनार आयोजित की गई जिसमे बच्चों ने बड़ चढ़ कर हिस्सा लिया! 10 सितंबर को अतिथि रहे नवीन शासकीय महाविद्यालय पचपेड़ी के जनभागीदारी अध्यक्ष शंकर गुप्ता जी जिन्होंने बच्चों को पढ़ाई के लिए प्रेरित की और बच्चों को समय का सही इस्तेमाल करने को कहा! साथ ही नवीन शासकीय महाविद्यालय पचपेड़ी के प्रभारी- डॉ अनुराधा दीवान, समन्वयक – मंगलचंद निराला , अभिनय डहरिया, डॉ दिशारानी, डॉ पूनम चंदानी, डॉ संगीता बंजारे, गीता रानी, गीता तिर्की, निशा तिवारी, तेजश्वनी रात्रे, रोहणी साहू, मुकेश जी आदि स्टापगण मौजूद थे! सभी ने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाओं के साथ अपने अपने विचार/ उदबोधन दिए!

Author Profile

Latest entries
UncategorizedOctober 26, 2026पचपेड़ी थाना क्षेत्र से दलाल करा रहे हैं मजदूरों का धड़ल्ले से पलायन, जिम्मेदार विभागों की निगरानी पर उठे सवाल
UncategorizedOctober 19, 2026दर्रीघाट में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का भव्य स्वागत, भोलाराम साहू के नेतृत्व में उमड़ा कांग्रेसियों का हुजूम
UncategorizedOctober 17, 2026पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल कल जयरामनगर खैर में जगराता कार्यक्रम में होंगे शामिल, छत्तीसगढ़ी सुपरस्टार नितिन दुबे देंगे प्रस्तुति
UncategorizedOctober 16, 2026मस्तूरी (किरारी) में 17 अक्टूबर को होगा नारी नवरंग महोत्सव के तहत गरबा महोत्सव
