मल्हार।महिलाओ ने भोजली गीत गाकर सुवा नृत्य किया पोला के पावन पर्व पर नगर पंचायत मल्हार मे भव्य भोजली शोभायात्रा निकाल कर छोटे खैया तालाब मे परंपरानुसार विसर्जन किया गयाl अष्टमी के दिन ढभहापारा पीपल चौक में भोजली विराजित की गयी थी एक सप्ताह भोजली की सेवा करने के पश्चात छत्तीसगढ़िया परंपरानुसार पोला के पावन पर बाजेगाजे के साथ आतिशबाजी करते हुए भब्य शोभायात्रा निकाली गयी l भोजली शोभायात्रा का नगर पंचायत मल्हार मे जगह जगह पुजन कर स्वागत किया गया l नगर पंचायत अध्यक्षा धनेश्वरी धनेश्वर कैवर्त भाजपा मंडल महामंत्री राजकुमार वर्मा अध्यक्ष प्रतिनिधि धनेश्वर कैवर्त सभापति मिलूराम कैवर्त सभापति आशुतोष वर्मा पार्षद मिथुन यादव प्रमोद थवाईत रामनिवास कैवर्त रामधन कैवर्त ने मेला चौक के पास भोजली की पुजा अर्चना कर नगर पंचायत मल्हार की सुख समृद्धि की कामना की l भोजली को छोटे खैइया तालाब शिवघाट मे परंपरागत भोजली गीत गाकर विर्सजित किया गया तथा सभी लोगो ने एक दुसरे को भोजली भेंटकर बधाईयां दी तथा बड़ो से आशीर्वाद लिया l

छत्तीसगढ़ की प्राचीन परंपरा को ध्यान में रखते हुए ढभहापारा की मातृशक्ति द्वारा गढंचौक में सुवा गीत गाकर सुवा नित्य कर गेढी से पोला तोडा गया l इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष धनेश्वरी धनेश्वर कैवर्त महामंत्री राजकुमार वर्मा, सभापति मिलुराम कैवर्त आशुतोष वर्मा मिथुन यादव प्रमोद थवाईत विष्णु संतोष कैवर्त बहोर कैवर्त रामधन कैवर्त भारत कैवर्त शिवा लखन मातृशक्ति अमेरिका सजनी संजना रेनू रितु खुशबू पुष्पा नंदनी तथा विजय इंदल मोहित रोहित संजय वर्मा रामकुमार वर्मा योगेश्वर सहित सैकड़ो की संख्या में माताएं और बालिकाएं सम्मिलित हुए l

Author Profile

Latest entries
UncategorizedAugust 14, 2026मस्तूरी मुख्यालय में निकली ब्लॉक स्तरीय तिरंगा यात्रा, देशभक्ति के रंग में रंगा नगर
UncategorizedAugust 13, 2026जनपद पंचायत मस्तूरी में प्रशासनिक व्यवस्था पर सवाल, ड्राइवर को मिली बाबू जैसी जिम्मेदारी
UncategorizedAugust 13, 2026भाजपा बिलासपुर ग्रामीण में नई नियुक्तियां, मस्तूरी के शमशेर सिंह (उदय) बने जिला सहसंयोजक
UncategorizedAugust 13, 2026जीवनदीप समिति की का संयुक्त सधारण सभा का बैठक हुआ सम्पन्न। स्वास्थ्य संस्थाओं के सुदृढ़ीकरण को लेकर महत्वपूर्ण प्रस्ताव पारित
