मस्तूरी। क्षेत्र के सेवा सहकारी समिति में यूरिया खाद किसानों को नहीं मिल रहा है। खाद की किल्लत से किसान परेशान हैं, खाद नहीं मिलने से किसान धान के फसल में युरीया खाद नहीं डाल पा रहे हैं। किसानों ने बताया कि यूरिया खाद को लेकर वे लोग सेवा सहकारी समितियों का चक्कर लगा लगा कर थक चुके हैं, पर कहीं नहीं मिल रहा है।क्षेत्र के किसानो ने बताया कि क्षेत्र के जयरामनगर, मस्तूरी,वेद परसदा,मल्हार,पचपेड़ी, जोंधरा में दुकानदारों के द्वारा ब्लेक में खाद दिया जा रहा है और मनमाने ढंग से चुपके-चुपके खाद की बिक्री की जा रही है। दुकानदारों के द्वारा अपरिचित व्यक्ति को न देकर सिर्फ परिचित व्यक्ति को खाद दिया जा रहा है। वहीं उनसे मनचाहा राशि ₹800 से लेकर ₹1000 प्रति बोरा तक लिया जा रहा है,वहीं किसानों ने यह भी बताया कि दुकानदारों के द्वारा दिन के बजाय अंधेरी रात में यूरिया खाद की बिक्री की जा रही है। किसानों ने बताया कि धान के फसल के लिए यूरिया खाद का छिड़काव करना अभी जरूरी है। लेकिन खोजने पर कहीं भी उन लोगों को यूरिया खाद नहीं मिल पा रहा है। किसानों ने प्रशासन से यूरिया खाद की बिक्री में मनमानी पर रोक लगाने की मांग की है।

Author Profile

Latest entries
UncategorizedFebruary 26, 2026सांदीपनी ग्रुप ऑफ इंस्टिट्यूशन में कानूनी सहायता शिविर सम्पन्न
UncategorizedFebruary 24, 2026ऐतिहासिक व छत्तीसगढ़ की आत्मनिर्भरता, आर्थिक प्रगति और समृद्वि का बजट-भाजपा की साय सरकार ने बजट में रखा हर वर्ग का ध्यान-चन्द्रप्रकाश सुर्या
UncategorizedFebruary 20, 202622 फरवरी को बिलासपुर में श्रमजीवी पत्रकार संघ की आमसभा, मस्तूरी इकाई जनबल के साथ होगी शामिल…
UncategorizedFebruary 20, 2026उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने दिलाई शपथ, नई ऊर्जा के साथ आगे बढ़ेगा प्रेस क्लब बिलासपुर
