मस्तूरी/पचपेड़ी:क्षेत्र में लगातार अवैध महुआ शराब की बिक्री जोरों से चल रही है लगातार पचपेड़ी क्षेत्र के कई ग्रामों में कच्ची महुआ शराब की बिक्री की शिकायत नजदीकी पचपेड़ी थाना एवं आबकारी विभाग की टीम को दी जा रही थी ऐसे में अवैध शराब बेचने वाले कोचियों पर सख्त कार्यवाही नहीं होने के कारण मामला को पचपेड़ी तहसीलदार ने संज्ञान में लेते हुए तहसीलदार पचपेड़ी द्वारा सोमवार की रात ग्राम केवटाडीह टांगर में ग्रामीणों के खासकर महिलाओं द्वारा लगातार मिल रहे अवैध शराब के विक्रय संबंधी शिकायत पर रात्रि 9 बजे रेड कार्यवाही करते हुए घनसाय यादव के घर से अवैध शराब विक्रय करते पाया गया जहां कुल 54.6 किलोग्राम कच्ची शराब मिला , मौके पर पचपेड़ी पुलिस को बुलाया गया एवं उन्हें विधिवत अग्रिम कार्यवाही करने निर्देशित किया गया,जांच के दौरान ग्राम पंचायत सरपंच, पंचगण, कोटवार , सहित लगभग 100 महिला पुरुष उपस्थित रहे ।

Author Profile

Latest entries
UncategorizedAugust 14, 2026मस्तूरी मुख्यालय में निकली ब्लॉक स्तरीय तिरंगा यात्रा, देशभक्ति के रंग में रंगा नगर
UncategorizedAugust 13, 2026जनपद पंचायत मस्तूरी में प्रशासनिक व्यवस्था पर सवाल, ड्राइवर को मिली बाबू जैसी जिम्मेदारी
UncategorizedAugust 13, 2026भाजपा बिलासपुर ग्रामीण में नई नियुक्तियां, मस्तूरी के शमशेर सिंह (उदय) बने जिला सहसंयोजक
UncategorizedAugust 13, 2026जीवनदीप समिति की का संयुक्त सधारण सभा का बैठक हुआ सम्पन्न। स्वास्थ्य संस्थाओं के सुदृढ़ीकरण को लेकर महत्वपूर्ण प्रस्ताव पारित
