पचपेड़ी (मस्तूरी)तहसील में स्थापित होने वाले चिल्हाटी प्रॉजेक्ट में अदाणी फाऊंडेशन (एसीसी कंपनी) द्वारा अभिभावक प्रतीक्षालय भवन का निर्माण कार्य जवाहर नवोदय स्कूल मल्हार में किया गया। जवाहर नवोदय स्कूल मल्हार में कुल छात्र 588 हैं , यह भवन जो उन बच्चों के माता-पिता की विश्राम करने के लिए यह बड़ा सा कक्ष बनाया गया, जिसमें लाइट पंखा टॉयलेट एवं पेयजल की व्यवस्था किया गया है। दूर-दूर से अभिभावक उनके बच्चे को मिलने आते हैं वही स्कूल में उनके लिए कोई विश्राम करने के लिए अतिरिक्त भवन नहीं होने के कारण लोगों को ज्यादातर समस्या आ रही थी। उसको ध्यान में रखते हुए स्कूल के प्राचार्य अदाणी कंपनी को रिक्वेस्ट किये एवं समस्या को ध्यान में रखते हुए एक भवन का निर्माण किया गया। जिसका उद्घाटन आज स्कूल के प्राचार्य एवं छात्र और सभी शिक्षक और माइंस मैनेजर एवं जामुल से आए हुए जियोलॉजिस्ट द्वार उद्घाटन किया गया।

उद्घाटन के दौरान अतिथि को फूल गुच्छा से स्वागत कर उनके द्वारा निर्माण किया गया भवन के फायदा के बारे में चर्चा किया गया। उसके पश्चात फीता काट कर भवन मे गणेश मूर्ति का पूजा किया गया एवं उसकी पश्चात हवन भी किया गया एवं सभी छात्र शिक्षकों को प्रसाद वंदन भी किया गया।
इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए स्कूल के प्राचार्य श्री मनोज श्रीवास्तव एवं सभी शिक्षक संदीप राठौर माइंस मैनेजर अदाणी सीमेंट जामुल एसीसी से आए हुए जियोलॉजिस्ट एवं अदानी फाउंडेशन से सुजीत साहू, अभिषेक पांडे एवं सभी स्कूल के बच्चे मिलकर कार्यक्रम का सफल बनाएं।
Author Profile

Latest entries
UncategorizedOctober 26, 2026पचपेड़ी थाना क्षेत्र से दलाल करा रहे हैं मजदूरों का धड़ल्ले से पलायन, जिम्मेदार विभागों की निगरानी पर उठे सवाल
UncategorizedOctober 19, 2026दर्रीघाट में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का भव्य स्वागत, भोलाराम साहू के नेतृत्व में उमड़ा कांग्रेसियों का हुजूम
UncategorizedOctober 17, 2026पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल कल जयरामनगर खैर में जगराता कार्यक्रम में होंगे शामिल, छत्तीसगढ़ी सुपरस्टार नितिन दुबे देंगे प्रस्तुति
UncategorizedOctober 16, 2026मस्तूरी (किरारी) में 17 अक्टूबर को होगा नारी नवरंग महोत्सव के तहत गरबा महोत्सव
