मस्तूरी। जयरामनगर परिक्षेत्र के हजारों कृषकों का जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मस्तूरी में खाता होने के कारण रेलवे फाटक पार कर बैंकिंग कार्य करने आते हैं, जिससे फाटक बंद होने एवं शाखा मस्तूरी में अत्यधिक भिड़ भाड़ होने के कारण किसानों का वित्तीय लेनदेन का कार्य कई दिनों तक लंबित रह जाता है, क्षेत्र के कृषकों एवं ग्रामीणों द्वारा ग्राम पंचायत जयरामनगर में जिला सहकारी केंद्रीय बैंक की नवीन शाखा खोलने की मांग लगातार क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों से भी किया जा रहा था, जिसको संज्ञान में लेते हुए मस्तूरी के जिला पंचायत सदस्य दामोदर कांत ने प्रमुखता से लेते हुए आज जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के मुख्य कार्यपालन अधिकारी से सौजन्य मुलाकात कर किसानों की समस्याओं से अवगत कराते हुए उन्हें लिखित में ज्ञापन सौपा है, जिससे जयरामनगर परिक्षेत्र के हजारों किसानों को नए बैंक मिलने से लाभ और सहूलिया मिल सके।

Author Profile

Latest entries
UncategorizedOctober 26, 2026पचपेड़ी थाना क्षेत्र से दलाल करा रहे हैं मजदूरों का धड़ल्ले से पलायन, जिम्मेदार विभागों की निगरानी पर उठे सवाल
UncategorizedOctober 19, 2026दर्रीघाट में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का भव्य स्वागत, भोलाराम साहू के नेतृत्व में उमड़ा कांग्रेसियों का हुजूम
UncategorizedOctober 17, 2026पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल कल जयरामनगर खैर में जगराता कार्यक्रम में होंगे शामिल, छत्तीसगढ़ी सुपरस्टार नितिन दुबे देंगे प्रस्तुति
UncategorizedOctober 16, 2026मस्तूरी (किरारी) में 17 अक्टूबर को होगा नारी नवरंग महोत्सव के तहत गरबा महोत्सव
