सैकड़ो की संख्या में प्रबुद्ध जन नगरवासी सम्मिलित हुए
आज पूरे विश्व में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की धूम है l सभी जगह सामूहिक योग करके समाज को स्वस्थ रहने का संदेश दिया जा रहा है इसी तारतम्य में नगर पंचायत मल्हार के नैया तालाब पर स्थित मंगल भवन में नगरीय प्रशासन विभाग नगर पंचायत मल्हार के द्वारा सामूहिक योग का आयोजन किया गया l योगाचार्य दिलीप पांडे की नेतृत्व में योग का कार्यक्रम सुबह 7:00 बजे से शुभारंभ किया गया उपस्थित जनों को ध्यानआसन, सूक्ष्मासान, कपालभाति अनुलोम विलोम मंडूकासन सब्सक्रिप्शन वज्रासन तथा अलग-अलग प्रकार के योग से सभी को योग प्रशिक्षण से प्रशिक्षित किया गया l योग कार्यक्रम का समापन भारत माता की जयकारो तथा देवी देवताओं के जयकारों से की गई l
इस अवसर पर नगर पंचायत मल्हार के अध्यक्ष धनेश्वरी केवट भाजपा मंडल के महामंत्री राजकुमार वर्मा मछुआरा प्रकोष्ठ के जिला संयोजक धनेश्वर केवट पार्षद आशुतोष वर्मा मिथुन यादव रामफल कांत सुजीत राजभानु मिलु राम, प्रमोद थवाईत वरिष्ठ जन में रामनारायण कश्यप फिरतू देवांगन सदन देवांगन हीरालाल निर्मलकर विशाल चौहान हेमंत तिवारी प्रेमलाल जायसवाल सनी राम साहू विनोद वर्मा भानु केवट आकाश वर्मा गजेंद्र सहित नगर पंचायत के समस्त अधिकारी कर्मचारी करण हाई स्कूल प्राथमिक स्कूल के समस्त शिक्षक शिक्षिकाएं छात्र-छात्राएं तथा सैकड़ो की संख्या में मातृशक्ति की उपस्थिति रही l
Author Profile

Latest entries
UncategorizedJune 27, 2026चकरबेड़हा को मिली बड़ी सौगात: 6.50 लाख की लागत से मुक्तिधाम शेड का भूमिपूजन।
UncategorizedJune 21, 2026महंगाई और किसान समस्याओं पर कांग्रेस का सीधा वार, मस्तूरी में सरकार के खिलाफ कल होगा बड़ा प्रदर्शन
UncategorizedJune 21, 2026अंर्तराष्ट्रीय योग दिवस पर नगर पंचायत मल्हार में सामूहिक योग किया गया
UncategorizedJune 21, 2026शहर से महंगे मस्तूरी में बिक रही प्राइवेट स्कूलों की ड्रेस, पालकों की जेब में सीधा-सीधा ढाका।
