जनपद मस्तूरी क्षेत्र मनवा स्थित सुम्मति देवी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में वार्षिकोत्सव कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया, जिसे उपस्थित अतिथियों एवं अभिभावकों ने खूब सराहा।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि दिलीप लहरिया उपस्थित रहे, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में ज्वाला प्रसाद बंजारे एवं नरेंद्र नायक शामिल हुए। साथ ही मंच पर दीपक बंजारे, हेतराम डांडे, प्रधान पाठिका बंजारे, सीएससी डहरिया, विद्यालय प्राचार्य रजवंतीन पात्रे तथा कुलेश्वर कुर्रे की गरिमामयी उपस्थिति रही।कार्यक्रम का उत्कृष्ट मंच संचालन ध्रुव द्वारा किया गया, जिन्होंने पूरे आयोजन को प्रभावशाली एवं अनुशासित बनाए रखा। इस अवसर पर विद्यालय की समस्त शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहीं। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए ज्वाला प्रसाद बंजारे ने ग्रामीण अंचल के विद्यार्थियों के कौशल विकास एवं डिजिटल शिक्षा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से विद्यालय को दो कंप्यूटर प्रदान करने की घोषणा की, जिसका उपस्थितजनों ने करतल ध्वनि से स्वागत किया।वार्षिकोत्सव कार्यक्रम बच्चों की प्रतिभा, आत्मविश्वास और शिक्षा के प्रति समर्पण का सजीव उदाहरण बना।

Author Profile

Latest entries
UncategorizedAugust 14, 2026मस्तूरी मुख्यालय में निकली ब्लॉक स्तरीय तिरंगा यात्रा, देशभक्ति के रंग में रंगा नगर
UncategorizedAugust 13, 2026जनपद पंचायत मस्तूरी में प्रशासनिक व्यवस्था पर सवाल, ड्राइवर को मिली बाबू जैसी जिम्मेदारी
UncategorizedAugust 13, 2026भाजपा बिलासपुर ग्रामीण में नई नियुक्तियां, मस्तूरी के शमशेर सिंह (उदय) बने जिला सहसंयोजक
UncategorizedAugust 13, 2026जीवनदीप समिति की का संयुक्त सधारण सभा का बैठक हुआ सम्पन्न। स्वास्थ्य संस्थाओं के सुदृढ़ीकरण को लेकर महत्वपूर्ण प्रस्ताव पारित
