मस्तूरी। 26 जनवरी 2026 को गणतंत्र दिवस के अवसर पर मस्तुरी क्षेत्र स्थित राशि स्टील एंड पावर लिमिटेड औद्योगिक इकाई में तिरंगे झंडे के अपमान का मामला सामने आया है। वायर विडीयो के अनुसार ध्वजारोहण के दौरान तिरंगा झंडा नीचे जमीन पर गिर गया, लेकिन मौके पर मौजूद कंपनी के अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा उसे तत्काल उठाने की कोई पहल नहीं की गई।घटना के बाद स्थानीय लोगों एवं कर्मचारियों में आक्रोश देखने को मिला। लोगों का कहना है कि यह लापरवाही न केवल राष्ट्रीय ध्वज के प्रति असम्मान को दर्शाती है, बल्कि देश की अस्मिता और गौरव को ठेस पहुंचाने वाली है। गणतंत्र दिवस जैसे पावन राष्ट्रीय पर्व पर इस तरह की घटना को गंभीर माना जा रहा है। जिसे संज्ञान में लेकर मस्तूरी ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष भोलाराम साहू एवं युवा कांग्रेस के विधानसभा अध्यक्ष देवेंद्र कृष्णन ने अनुविभागीय अधिकारी मस्तूरी के नाम तहसीलदार जयंती देवांगन को उचित कार्रवाई हेतु ज्ञापन सौंपते हुए कहा कि यह कृत्य राष्ट्रीय गौरव अपमान अधिनियम 1971 के तहत दंडनीय अपराध की श्रेणी में आता है। साथ ही भारतीय ध्वज संहिता 2002 के अंतर्गत तिरंगे के सम्मानपूर्वक फहराने एवं संरक्षण से जुड़े नियमों का स्पष्ट उल्लंघन है।
इस मामले को लेकर कांग्रेसियों ने अनुविभागीय अधिकारी मस्तूरी से मांग की गई है कि राशि स्टील एंड पावर लिमिटेड के खिलाफ नियमानुसार जांच कर दोषियों पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। वहीं इस मामले में मस्तूरी तहसीलदार जयंती देवांगन ने कहा है कि उच्च अधिकारियों को अवगत कराते हुए
प्रशासन की ओर से मामले की जांच किए जाने व उचित कार्रवाई की बात कही है।
Author Profile

Latest entries
UncategorizedOctober 26, 2026पचपेड़ी थाना क्षेत्र से दलाल करा रहे हैं मजदूरों का धड़ल्ले से पलायन, जिम्मेदार विभागों की निगरानी पर उठे सवाल
UncategorizedOctober 19, 2026दर्रीघाट में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का भव्य स्वागत, भोलाराम साहू के नेतृत्व में उमड़ा कांग्रेसियों का हुजूम
UncategorizedOctober 17, 2026पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल कल जयरामनगर खैर में जगराता कार्यक्रम में होंगे शामिल, छत्तीसगढ़ी सुपरस्टार नितिन दुबे देंगे प्रस्तुति
UncategorizedOctober 16, 2026मस्तूरी (किरारी) में 17 अक्टूबर को होगा नारी नवरंग महोत्सव के तहत गरबा महोत्सव
