राष्ट्रीय खाद्य तेल मिशन (एनएमईओ–ओएस) योजना के अंतर्गत ग्राम विद्याडीह में किसानों को मूंगफली बीज वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में जनपद सदस्य ज्वाला बंजारे प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में कृषि विभाग के अधिकारी सुरेश चंद्र कौशल, विद्याडीह सोसाइटी के प्रबंधक छत्तू राम साहू एवं ग्राम सरपंच संतोष पाटले की उपस्थिति में किसानों को बीज वितरित किया गया। योजना के अंतर्गत कुल 20 हेक्टेयर क्षेत्रफल हेतु 42 किसानों को मूंगफली बीज का वितरण किया गया।
इस अवसर पर जनपद सदस्य ज्वाला बंजारे ने कहा कि एनएमईओ–ओएस योजना किसानों के लिए लाभकारी है, जिससे तिलहन उत्पादन को बढ़ावा मिलेगा और किसानों की आय में वृद्धि होगी। उन्होंने किसानों से शासन की योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ लेने की अपील की।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण व किसान उपस्थित रहे और शासन की इस जनकल्याणकारी योजना की सराहना की।
Author Profile

Latest entries
UncategorizedAugust 14, 2026मस्तूरी मुख्यालय में निकली ब्लॉक स्तरीय तिरंगा यात्रा, देशभक्ति के रंग में रंगा नगर
UncategorizedAugust 13, 2026जनपद पंचायत मस्तूरी में प्रशासनिक व्यवस्था पर सवाल, ड्राइवर को मिली बाबू जैसी जिम्मेदारी
UncategorizedAugust 13, 2026भाजपा बिलासपुर ग्रामीण में नई नियुक्तियां, मस्तूरी के शमशेर सिंह (उदय) बने जिला सहसंयोजक
UncategorizedAugust 13, 2026जीवनदीप समिति की का संयुक्त सधारण सभा का बैठक हुआ सम्पन्न। स्वास्थ्य संस्थाओं के सुदृढ़ीकरण को लेकर महत्वपूर्ण प्रस्ताव पारित
