मस्तूरी ।जनपद क्षेत्र के समृद्ध ग्राम किरारी में मांघ मेला 16 जनवरी 2026 से शुरू हो रहा है जो 22 जनवरी तक चलेगा। मांघ मास के तेरस में वर्षों से मेले का आयोजन किया जा रहा है। लटिया तालाब के किनारे स्थित प्राचीन भू-फोड़ शिव मंदिर में ब्रह्म मुहुर्त में श्रद्घालु भगवान लटेश्वरनाथ महादेव का जलाभिषेक करेंगे। इस ऐतिहासिक मेले में महादेव के दर्शन और जलाभिषेक करने के लिए पुरे छत्तीसगढ़ के कोने कोने से श्रद्घालु यहाँ पहुंचते हैं। संरक्षक ठा.तामेश सिंह ने बताया कि यहाँ मेले का आयोजन पुरे गाँव वालों की सहयोग से कराया जाता है, उन्होंने आगे बताया की शिवरात्रि के दिन मंदिर में श्रद्घालु जलार्पण करते हैं, जिससे उनकी मनोकामनाएं पूरी होती हैं ,पौराणिक मान्यता है की भगवान भोलेनाथ से सच्चे मन से मांगी गई वरदान जरूर पूरी होती है। मेले के दौरान प्रांगण में ही श्री सत्यनारायण की कथा सुनने वालों की भीड़ जुटती है। पूजा अर्चना के बाद श्रद्घालु मेले का लुत्फ उठाते हैं। इस बार भी मेला का मुख्य आकर्षण का केंद्र बच्चों के लिए झूला,सर्कस, सिनेमा घर,खिलौना दुकान,होटल और महिलाओं के लिए मनिहारी की दुकानें, कपड़ा दुकान होगी। ग्राम सुरक्षा समिति के अध्यक्ष ठा.तामेश सिंह के मार्गदर्शन मे पचरी निर्माण और तालाब का सौंदर्यीकरण किए जाने के साथ ही तालाब के बीच बने रुद्र शिव की विशाल मूर्ति का निर्माण भी कराया गया है, जो यहाँ की सुंदरता में चार चाँद लगाती है, मेला व्यवस्था में राहुल सिंह,और उनकी टीम जुट गई है, जहाँ मेला स्थल की साफ सफाई और पूरी ब्यवस्था का कार्य शुरू कर दिया गया है, इस बार कों राहुल सिंह और उनकी टीम सुनिश्चित कर रहें है की मेला प्रांगण में सब कुछ ब्यवस्थित रहें और बाहर से आए दुकानदारों और अन्य ब्यापारियों कों किसी प्रकार की कोई भी परेशानी ना हो। वही नितेश सिंह (उपाध्यक्ष ज.प.मस्तूरी) नें कहा की किरारी मेला एक प्राचीन काल से चली आ रही परम्परा है, जहाँ भगवान लटेश्वरनाथ के भक्त दूर दूर से उनकी पूजा अर्चना कर दर्शन करने पहुंचते है, और यह पुरे क्षेत्र वासियों कें लिए किसी त्यौहार से कम नहीं होता। बताते चलें की उपाध्यक्ष के सहयोग और ठा.तामेश सिंह के मार्गदर्शन से ही आज मंदिर परिसर में लाखों करोड़ों का विकाश कार्य कराया गया है जिसमे लाइट रोड़ गार्डन सिटिंग चेयर आदि शामिल है।
Author Profile

Latest entries
UncategorizedAugust 14, 2026मस्तूरी मुख्यालय में निकली ब्लॉक स्तरीय तिरंगा यात्रा, देशभक्ति के रंग में रंगा नगर
UncategorizedAugust 13, 2026जनपद पंचायत मस्तूरी में प्रशासनिक व्यवस्था पर सवाल, ड्राइवर को मिली बाबू जैसी जिम्मेदारी
UncategorizedAugust 13, 2026भाजपा बिलासपुर ग्रामीण में नई नियुक्तियां, मस्तूरी के शमशेर सिंह (उदय) बने जिला सहसंयोजक
UncategorizedAugust 13, 2026जीवनदीप समिति की का संयुक्त सधारण सभा का बैठक हुआ सम्पन्न। स्वास्थ्य संस्थाओं के सुदृढ़ीकरण को लेकर महत्वपूर्ण प्रस्ताव पारित
