मृतिका के परिजनों ने ससुरालियो पर लगाया दहेज़ प्रताड़ना का आरोप
बिलासपुर : सीपत थाना क्षेत्र के डंगनिया- खैरा निवासी शुकवारा बाई की जलने की अवस्था में रायपुर डीकेएस अस्पताल में भर्ती कराया गया था जिसकी ईलाज के दौरान से मौत हो गई थी, मृतिका के मायके पक्ष ने इस मामले में मृतिका के पति सहित ससुराल पक्ष पर दहेज़ प्रताड़ना कर जलाकार मारने का आरोप लगाया था जिसके बाद पुलिस ने मृतिका के शव का पोस्ट मार्टम कराया जिसमे महिला की मौत जलने से होना बताया है| सीपत थाना प्रभारी ने इस मामले पर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही करने की बात कही है|

मिली जानकारी के मुताबिक सीपत थाना क्षेत्र के डंगनिया- खैरा निवासी शुकवारा बाई केवट 22 वर्ष की शादी मई में मुकेश केवट के साथ हुई थी, जिसकी शादी के दो माह बाद ही जलने की अवस्था में बिलासपुर सिम्स में भर्ती कराया गया था जिसकी मौत ईलाज के दौरान हो गई| मृतिका के मायके पक्ष के परिजनों ने दहेज़ प्रताड़ना कर जलाकार मारने का आरोप लगाया था जिसके बाद शुकवारा बाई केवट का मर्ग इंटीमेशन रायपुर के डीकेएस अस्पताल में कराया गया जिसमे शुकवारा बाई की मृत्यु 50 प्रतिशत जलने की वजह पोस्टमार्टम में बताई गई| इस मामले में सीपत थाना पुलिस ने अपराध दर्ज किया है|
सीपत थाना प्रभारी निलेश पाण्डेय ने इस मामले में कहा कि पीएम रिपोर्ट आ चूका हैं सांथ ही उन्होंने ये भी कहा कि चुकी ये मामला महिला का हैं जो गंभीर अपराध कि श्रेणी मे आता हैं, इसकी विवेचना उपरांत दोषियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही कि जाएगी किसी को बख्सा नहीं जाएगा दोषी चाहे कोई भी हो |
Author Profile

Latest entries
UncategorizedOctober 26, 2026पचपेड़ी थाना क्षेत्र से दलाल करा रहे हैं मजदूरों का धड़ल्ले से पलायन, जिम्मेदार विभागों की निगरानी पर उठे सवाल
UncategorizedOctober 19, 2026दर्रीघाट में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का भव्य स्वागत, भोलाराम साहू के नेतृत्व में उमड़ा कांग्रेसियों का हुजूम
UncategorizedOctober 17, 2026पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल कल जयरामनगर खैर में जगराता कार्यक्रम में होंगे शामिल, छत्तीसगढ़ी सुपरस्टार नितिन दुबे देंगे प्रस्तुति
UncategorizedOctober 16, 2026मस्तूरी (किरारी) में 17 अक्टूबर को होगा नारी नवरंग महोत्सव के तहत गरबा महोत्सव
