मस्तूरी ।विकासखंड स्तरीय कृषक संगोष्ठी सह पीएम किसान दिवस का आयोजन जनपद पंचायत मस्तूरी सभागार में किया गया जिसमें मुख्य अतिथि दिलीप लहरिया विधायक जिला पंचायत सदस्या अरुणा चंद्रप्रकाश सूर्या, जिला पंचायत कृषि स्थाई समिति सदस्य राधा खिलावन पटेल, दामोदर कांत जिला पंचायत सदस्य , सतकली बावरे जिला पंचायत सदस्य, जनपद सहकारिता सभापति सरिता नरेंद्र नायक, जनपद सदस्य देवेंद्र कृष्णन, जनपद सदस्य मंजू देवी कुर्रे, जनपद सदस्य प्रतिनिधि कार्तिक पटेल, जनपद सदस्य धरम भार्गव, राजकुमार अंचल अध्यक्ष अनुसूचित जाति पवन श्रीवास, प्रकाश अवस्थी, प्रकोष्ठ ,प्रगतिशील कृषक राघवेंद्र चंदेल , सरपंच ग्राम पंचायत पचपेड़ी, कोसमडीह, रिसदा , पेंड्री दर्रीघाट , किरारी एवं विकासखंड के विभिन्न ग्रामों से 140 कृषक की सहभागिता रहा।

अनुसूचित जाति मोर्चा जिला अध्यक्ष चंद्रप्रकाश सूर्या ने कहा अन्नदाता किसान देश का भगवान है, देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी सदैव किसानों के हित में कार्य करते हैं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने वर्चुअल के माध्यम से मस्तूरी में 42900 से ज्यादा किसानों के खाते में 8 करोड़ 60 लाख से ज्यादा ऑनलाइन रुपए ट्रांसफर किए हैं, यह रुपए किसानों के खाद एवं कृषि कार्य में काम आएंगे, विष्णु देव साय की सरकार लगातार किसानों के लिए अनेको योजनाएं चला रही है, कृषक समग्र विकास योजना,किसान समृद्धि नलकूप योजना, जिसमें सामान्य वर्गों को 25 000 पिछड़ा वर्गों को 35000 एवं अनुसूचित जाति या जनजाति के लोगों को 43000 का अनुदान प्राप्त होता है, प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना, बीज संवर्धन योजना , हमारे कृषि अधिकारी गांव गांव जाकर उन्नत कृषि कैसे करें बता रहे है, डॉ शुक्ला सहायक प्राध्यापक कृषि महाविद्यालय बिलासपुर के द्वारा कृषकों को कृषि के समसामयिक विषयों की जानकारी दिया गया एवं ए के आहिरे वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी मस्तूरी द्वारा विभागीय योजनाओं की जानकारी के साथ धान के बदले दलहन तिलहन को अपनाकर जल संरक्षण करने तथा विभिन्न उपायों से जल संवर्धन की जानकारी उपलब्ध कराया। मुख्य अतिथि एवं उपस्थित जनप्रतिनिधियों के द्वारा किसानों को संबोधित करते हुए कृषक दिवस एवं संगोष्ठी कार्यक्रम का लाभ उठाने कहा गया।इस अवसर पाए 18 कृषको को साइल हेल्थ कार्ड का वितरण किया गया।इस कार्यक्रम में क्षेत्रिय कृषि विकास अधिकारी एवं ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी व कृषक मित्रो ने सहयोग दिया।

Author Profile

Latest entries
UncategorizedOctober 26, 2026पचपेड़ी थाना क्षेत्र से दलाल करा रहे हैं मजदूरों का धड़ल्ले से पलायन, जिम्मेदार विभागों की निगरानी पर उठे सवाल
UncategorizedOctober 19, 2026दर्रीघाट में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का भव्य स्वागत, भोलाराम साहू के नेतृत्व में उमड़ा कांग्रेसियों का हुजूम
UncategorizedOctober 17, 2026पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल कल जयरामनगर खैर में जगराता कार्यक्रम में होंगे शामिल, छत्तीसगढ़ी सुपरस्टार नितिन दुबे देंगे प्रस्तुति
UncategorizedOctober 16, 2026मस्तूरी (किरारी) में 17 अक्टूबर को होगा नारी नवरंग महोत्सव के तहत गरबा महोत्सव
