जांजी। मस्तूरी विधानसभा के अंतर्गत ग्राम पंचायत जांजी में किसानों को समय पर खाद मिल रहा है या नहीं, इसकी हकीकत जानने भाजपा अ.जा. मोर्चा के जिला अध्यक्ष चंद्रप्रकाश सूर्या ने निरीक्षण दौरा किया। इस दौरान उन्होंने गांव के स्कूल का भी भ्रमण किया और बच्चों से बातचीत कर स्कूल संचालन की जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान सूर्या ने स्कूल परिसर में दिखी कुछ अव्यवस्थाओं को जल्द दूर करने के निर्देश दिए। प्राचार्य ज्योति तिर्की से स्कूल की साफ-सफाई और अन्य व्यवस्थाओं के बारे में भी चर्चा की।

किसानों को संबोधित करते हुए सूर्या ने कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी किसानों की आय बढ़ाने के लिए लगातार नई योजनाएं ला रहे हैं। वहीं मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार भी किसानों की आय दोगुनी करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। किसानों को समय पर खाद और बीज उपलब्ध कराने के लिए सभी जगहों पर पर्याप्त भंडारण की व्यवस्था की गई है और वितरण भी सुचारू रूप से किया जा रहा है। इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष भाजपा ग्रामीण राज्यवर्धन कौशिक, भाजपा सीपत मंडल उपाध्यक्ष अभिलेष यादव, भाजपा नेता मदन पाटनवार, सरपंच राजेंद्र पाटले, सचिव परमेश्वर सोनवानी, शिव यादव, रंजीत सिंह, हरिश्चंद्र श्रीवास, रोजगार सहायक दिलीप कैवर्त्य समेत कई ग्रामीण और किसान उपस्थित रहे।

Author Profile

Latest entries
UncategorizedAugust 14, 2026मस्तूरी मुख्यालय में निकली ब्लॉक स्तरीय तिरंगा यात्रा, देशभक्ति के रंग में रंगा नगर
UncategorizedAugust 13, 2026जनपद पंचायत मस्तूरी में प्रशासनिक व्यवस्था पर सवाल, ड्राइवर को मिली बाबू जैसी जिम्मेदारी
UncategorizedAugust 13, 2026भाजपा बिलासपुर ग्रामीण में नई नियुक्तियां, मस्तूरी के शमशेर सिंह (उदय) बने जिला सहसंयोजक
UncategorizedAugust 13, 2026जीवनदीप समिति की का संयुक्त सधारण सभा का बैठक हुआ सम्पन्न। स्वास्थ्य संस्थाओं के सुदृढ़ीकरण को लेकर महत्वपूर्ण प्रस्ताव पारित
