अमित खुटें की रिपोर्ट
मस्तूरी। पक्षी प्रकृति के अनमोल रक्षक हैं, जो पर्यावरण के संतुलन को बनाए रखने में अहम भूमिका निभाते हैं। वे न केवल हानिकारक कीटों से जल और मिट्टी की रक्षा करते हैं, बल्कि प्राकृतिक प्रक्रियाओं को सुचारू बनाए रखने में भी योगदान देते हैं। पक्षियों का संरक्षण हमारे स्वस्थ और हरित भविष्य के लिए आवश्यक है। ये बात आज जिला पंचायत सदस्य दामोदर कांत ने कहते हुए मस्तूरी क्षेत्र स्थित गृह निर्माण मंडल कॉलोनी वेद परसदा में आज कबुतरों का संरक्षण के लिए आधा दर्जन से अधिक मिट्टी का मटका दान किया है, बरसात के दिनों में पक्षियों का घोंसला आंधी तूफान और बरसात से नष्ट हो जाते हैं, जिनसे पक्षियों को काफी समस्या होती है, इन्हीं समस्या के निदान के रूप में कांत जी ने एक नई पहल की शुरुवात की है।

पर्यावरण प्राकृतिक प्रेमी के साथ साथ निस्वार्थ सेवा के लिए आगे रहते है दामोदर कांत….
जिला पंचायत सदस्य दामोदर कांत प्रतिवर्ष वृक्षारोपण कार्य भी बड़े उत्साह पूर्वक और लोगों को जागरूकता के साथ यह कार्य करते हैं, गर्मी के दिनों में निशुल्क पिय्याऊ घर क भी व्यवस्था राहगीरों के लिए प्रतिवर्ष करते है। साथ ही बुजुर्ग असहाय लोगों के लिए छड़ी, वाकर, जैसे व्यवस्था कर उन्हें लाभ दिलाने व सहायक बन कर निस्वार्थ रूप से सहायता भी करते हैं।
Author Profile

Latest entries
UncategorizedJune 27, 2026चकरबेड़हा को मिली बड़ी सौगात: 6.50 लाख की लागत से मुक्तिधाम शेड का भूमिपूजन।
UncategorizedJune 21, 2026महंगाई और किसान समस्याओं पर कांग्रेस का सीधा वार, मस्तूरी में सरकार के खिलाफ कल होगा बड़ा प्रदर्शन
UncategorizedJune 21, 2026अंर्तराष्ट्रीय योग दिवस पर नगर पंचायत मल्हार में सामूहिक योग किया गया
UncategorizedJune 21, 2026शहर से महंगे मस्तूरी में बिक रही प्राइवेट स्कूलों की ड्रेस, पालकों की जेब में सीधा-सीधा ढाका।
