मस्तूरी। राशि स्टील पावर लिमिटेड पाराघाट के द्वारा एक वेवा महिला आरती यादव जो अपने पति स्व. प्रकाश यादव के जगह पर अनुकंपा नियुक्ति के माध्यम से लगी हुई थी उसे प्रताड़ित कर बिना किसी कारण बताओं नोटिस बिना शिकवा शिकायत के काम से निकाल दिया है, जिसके कारण महिला अब आर्थिक तंगी से जूझ रही है और न्याय पाने के लिए शासकीय कार्यालय के चक्कर काट रही है। पूरा मामला यह है कि, ग्राम पंचायत पराघाट निवासी आरती यादव के प्रति प्रकाश यादव 2013 से 2022 तक विगत नव वर्षों से राशि पावर एवं स्टील प्लांट में अपनी सेवा दे चुके थे, स्वास्थ्य में खराबी होने के कारण उनके देहांत हो गया जिससे उनकी पत्नी आरती यादव को अनुकंपा नियुक्ति के तहत काम में रखा गया आरती यादव भी विगत 3 वर्षों से प्लांट में कार्यरत थी, लेकिन कुछ दिन पूर्व ही अचानक आरती यादव को प्लांट प्रबंधन ने काम से बिना कारण के बाहर निकाल दिया, आरती यादव ने इसकी शिकायत बिलासपुर कलेक्टर और मस्तूरी एसडीएम से किया है, उन्होंने अपनी शिकायत में बताया है कि प्लांट के कुछ कर्मचारियों द्वारा उन्हें आए दिन प्रताड़ित करते हैं व गंदे शब्दों का उपयोग करते हुए मानसिक एवं शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया जाता था, पति के देहांत होने के साथ-साथ छोटे बच्चे की पालन पोषण करने के लिए अब उन्हें बेरोजगारी और आर्थिक तंगी जैसे समस्या से जूझना पड़ रही है, इसलिए वह अपने काम में पुनः जाने के लिए शासकीय कार्यालय में अपनी गुहार लगा रही है कि, उन्हें प्लांट में पुनः कम पर रखा जाए लेकिन उनकी कहीं भी सुनवाई नहीं हो पा रही है, जिस कारण वह बहुत ही परेशान और समस्याओं से घिरी हुई है।
वही इस मामले में राशि पावर एवं स्टील प्लाट के जीएम विनोद तिवारी का कहना है कि बिना किसी कारण के कार्य से उन्हें निकाला नहीं जा सकता, मामले की संपूर्ण जानकारी उन्हें नहीं है, वह कुछ दिनों के लिए छुट्टी पर है।
Author Profile

Latest entries
UncategorizedAugust 14, 2026मस्तूरी मुख्यालय में निकली ब्लॉक स्तरीय तिरंगा यात्रा, देशभक्ति के रंग में रंगा नगर
UncategorizedAugust 13, 2026जनपद पंचायत मस्तूरी में प्रशासनिक व्यवस्था पर सवाल, ड्राइवर को मिली बाबू जैसी जिम्मेदारी
UncategorizedAugust 13, 2026भाजपा बिलासपुर ग्रामीण में नई नियुक्तियां, मस्तूरी के शमशेर सिंह (उदय) बने जिला सहसंयोजक
UncategorizedAugust 13, 2026जीवनदीप समिति की का संयुक्त सधारण सभा का बैठक हुआ सम्पन्न। स्वास्थ्य संस्थाओं के सुदृढ़ीकरण को लेकर महत्वपूर्ण प्रस्ताव पारित
