मस्तूरी। इन दिनों जिले में भीषण गर्मी पड़ रही है। शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में गर्मी से लोग परेशान हैं। इसके चलते लोगों को पानी की बहुत ज्यादा आवश्यकता पड़ रही है। इसी को ध्यान में रखते हुए तहसील कार्यालय के सामने जिला पंचायत सदस्य दामोदर कांत ने अपने कार्यकाल के नजदीक में आज विश्व पृथ्वी दिवस के अवसर पर प्याऊ घर का शुभारंभ किया है। इससे राहगीरों को आसानी से ठंडा पानी उपलब्ध होगा। किसी को प्यास से परेशान होना नहीं पड़ेगा।

जिला पंचायत सदस्य दामोदर कांत ने गर्मी खत्म होने तक रोजाना मटके में ठंडा पानी की व्यवस्था करने की बीड़ा भी उठाया है। बताते चलें कि दामोदर कांत लगातार तीसरे वर्ष भी यह नेक कार्य कर रहे हैं गर्मी के दिनों में प्यासे को पानी पिलाने के लिए पिछले दो वर्ष से इस सराहनीय कार्य को कर रहे हैं।अप्रैल माह के गर्मी से लोगों का हालत खराब हो गया है।आने वाले मई में ज्यादा गर्मी पड़ने वाली है। लू की भी आशंका जताई जा रही है। गर्मी के दिनों में पानी को ज्यादा पीना चाहिए। सड़क किनारे पेयजल की व्यवस्था नहीं होने के कारण राहगीर प्यासे ही सफर करने को मबजूर होते हैं। उन्हें ठंडा पानी के लिए भटकना पड़ता है।इन दिनों मस्तूरी क्षेत्र में भीषण गर्मी पड़ रही है। जिससे लोगों को पानी की ज्यादा जरूरत पड़ रहा है। जिसे ध्यान में रखते हुए इस वर्ष भी जिला पंचायत सदस्य दामोदर कांत द्वारा आज प्यासे लोगों को पानी पिलाते हुए प्याऊ घर का शुभारंभ किया।

Author Profile

Latest entries
UncategorizedOctober 26, 2026पचपेड़ी थाना क्षेत्र से दलाल करा रहे हैं मजदूरों का धड़ल्ले से पलायन, जिम्मेदार विभागों की निगरानी पर उठे सवाल
UncategorizedOctober 19, 2026दर्रीघाट में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का भव्य स्वागत, भोलाराम साहू के नेतृत्व में उमड़ा कांग्रेसियों का हुजूम
UncategorizedOctober 17, 2026पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल कल जयरामनगर खैर में जगराता कार्यक्रम में होंगे शामिल, छत्तीसगढ़ी सुपरस्टार नितिन दुबे देंगे प्रस्तुति
UncategorizedOctober 16, 2026मस्तूरी (किरारी) में 17 अक्टूबर को होगा नारी नवरंग महोत्सव के तहत गरबा महोत्सव
