पचपेड़ी (मस्तूरी)तहसील में स्थापित होने वाले चिल्हाटी प्रॉजेक्ट में अदाणी फाऊंडेशन (एसीसी कंपनी) द्वारा ग्रामीण समुदायों के लिए आवश्यक स्वास्थ्य सेवाएं बोहरडीह गांव के स्कूल परिसर में मेगा हेल्थ कैंप का आयोजन किया गया। जिसमें बाहर से आए विशेषज्ञ चिकित्सकों ने 155 मरीजों का परीक्षण कर उपचार किया। अदाणी फाउंडेशन की तरफ से मरीजों को मुफ्त दवा भी वितरित की गई।

स्वास्थ्य शिविर में मुख्य अतिथि श्रीमती राधा खिलावन जिला पंचायत सदस्य , श्रीमती राकेश शर्मा जनपद पंचयात, श्रीमति सावित्री मनहारण बंजारे सरपंच, मुख्य अतिथि द्वारा दीपांप्रजावलित कर स्वास्थ्य शिविर परीक्षण कार्यक्रम की उद्धघाटन किए |
अथितियों द्वारा अदाणी फाउंडेशन द्वारा किए जा रहे मेगा कैंप के आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि गांवों में स्वास्थ्य परीक्षण एवं परामर्श सेवा के तहत गरीबों को निशुल्क इलाज की सुविधा देकर सराहनीय कार्य किया गया है। कार्यक्रम में रक्त परीक्षण, रक्तचाप परीक्षण, स्त्रीरोग, शुगर परीक्षण, अस्थिरोग व जोड़ो का दर्द संबंधी रोग, शिशु रोग , स्किन रोग , जनरल फिजिशियन सम्बन्धी निःशुल्क स्वास्थ्य जाँच परामर्श शिविर का आयोजन कर 155 से अधीक मरीजों का उपचार किया गया है।इस कार्यक्रम को सफल बनाने मे स्वास्थ कर्मचारी, अदाणी फाउंडेशन टिम,जनप्रतिनिधि,पंच,सरपंच,मितानिन एवं ग्रामवासी शामिल हुए |

Author Profile

Latest entries
UncategorizedAugust 14, 2026मस्तूरी मुख्यालय में निकली ब्लॉक स्तरीय तिरंगा यात्रा, देशभक्ति के रंग में रंगा नगर
UncategorizedAugust 13, 2026जनपद पंचायत मस्तूरी में प्रशासनिक व्यवस्था पर सवाल, ड्राइवर को मिली बाबू जैसी जिम्मेदारी
UncategorizedAugust 13, 2026भाजपा बिलासपुर ग्रामीण में नई नियुक्तियां, मस्तूरी के शमशेर सिंह (उदय) बने जिला सहसंयोजक
UncategorizedAugust 13, 2026जीवनदीप समिति की का संयुक्त सधारण सभा का बैठक हुआ सम्पन्न। स्वास्थ्य संस्थाओं के सुदृढ़ीकरण को लेकर महत्वपूर्ण प्रस्ताव पारित
