मस्तूरी। गर्मी में निस्तारी तालाबों के हालत को देखते हुए खूंटाघाट जलाशय के पानी से 211 निस्तारी तालाबों को भरा जाएगा।आज सुबह 12 बजे क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में नहरों का गेट खोला गया। इसका फायदा बिल्हा और मस्तूरी ब्लाक के नहर किनारे के 107 गांव के लोगों को मिलेगा।नहर के किनारे के गांवों में जहां निस्तारी हेतु 107 ग्रामों के 211 तालाबों को निस्तारी हेतु भरा जाना प्रस्तावित है।कार्यपालन अभियंता ने ग्रामीणों से आग्रह किया है कि नहर के पानी का उपयोग केवल निस्तारी तालाबों को भरने के लिए हो। इसके साथ ही जल संसाधन विभाग के मैदानी अमले को भी निर्देशित किया गया है कि जिन गांवों में निस्तारी तालाब भरे जा सकते है, उन्हें ही भरने के लिए पानी दिया जाए। और सुनिश्चित किया जाए कि किसी भी दशा में निस्तारी के अलावा अन्य उपयोग के लिए पानी न दिया जाए। तथा पानी का दुरूपयोग ना हो। नहर से लगे गांवो के ग्रामीणों से आग्रह किया जाता है कि नहर के पानी का दुरूपयोग व अपव्यय रोकने में सहयोग प्रदान करते हुए केवल निस्तारी तालाब भरने हेतु नहर के पानी का उपयोग करें।

Author Profile

Latest entries
UncategorizedAugust 14, 2026मस्तूरी मुख्यालय में निकली ब्लॉक स्तरीय तिरंगा यात्रा, देशभक्ति के रंग में रंगा नगर
UncategorizedAugust 13, 2026जनपद पंचायत मस्तूरी में प्रशासनिक व्यवस्था पर सवाल, ड्राइवर को मिली बाबू जैसी जिम्मेदारी
UncategorizedAugust 13, 2026भाजपा बिलासपुर ग्रामीण में नई नियुक्तियां, मस्तूरी के शमशेर सिंह (उदय) बने जिला सहसंयोजक
UncategorizedAugust 13, 2026जीवनदीप समिति की का संयुक्त सधारण सभा का बैठक हुआ सम्पन्न। स्वास्थ्य संस्थाओं के सुदृढ़ीकरण को लेकर महत्वपूर्ण प्रस्ताव पारित
