आज मस्तूरी विधायक दिलीप लहरिया ने विधानसभा बजट सत्र के 12वें दिन आदिम जाति कल्याण विभाग के अनुदान मांगों की चर्चा में भाग लिया। इस दौरान विधायक लहरिया ने जिला मुख्यालय में स्थित शासकीय स्नाकोत्तर अनुसूचित जाति बालक छात्रावास खमतराई एवं पोस्ट मैट्रिक अनुसूचित जाति बालक छात्रावास सीपत रोड बिलासपुर के लिए नवीन भवन निर्माण करने, पोस्ट मैट्रिक अनुसूचित जाति कन्या छात्रावास बिलासपुर के 70 सीट को वृद्धि करते हुए 100 सीट करने, भोजन सहाय योजना की राशि को 1200 से बढ़ाकर ₹3000 करते हुए वर्तमान शिक्षा सत्र के अनुसार 12 माह छात्रावास एवं भोजन सहाय योजना का संचालन करने एवं प्रत्येक माह के प्रथम सप्ताह में राशि का भुगतान करने, मस्तूरी में नवीन क्रीड़ा परिसर की स्थापना करने, ग्राम पंचायत धनगवां में नवीन प्री मैट्रिक अनुसूचित जाति बालक छात्रावास खोलने, गिरोधपुरी एवं भंडारपुरी धाम के साथ-साथ सतनामी समाज के धार्मिक स्थल कुटेलाधाम मस्तूरी जिला बिलासपुर, बोडसरा धाम जिला बिलासपुर, खपरीपूरी धाम जिला रायपुर, खंडवापूरी अगम धाम जिला बलौदा बाजार, चटवापुरी धाम जिला बेमेतरा, चक्रवाय धाम जिला बेमेतरा, लालपुर धाम जिला मुंगेली, उमरियापाली धाम जिला बिलासपुर, अमर टापू धाम जिला मुंगेली, औराबांधा धाम जिला मुंगेली, पचरी धाम जिला जांजगीर चांपा, पहाढी पुरी धाम जिला कोरबा, जोगी कुआं बैकुंठ धाम जिला रायपुर, बाराडेरा धाम जिला रायपुर, संतोषपुरी धाम जिला गरियाबंद, तेलासी पुरी धाम जिला बलौदा बाजार का सर्वांगीण विकास करने सहित, अनुसूचित जाति, जनजाति, मध्य क्षेत्र, पिछड़ा वर्ग एवं सरगुजा क्षेत्र विकास प्राधिकरण से संबंधित विधायकों के क्षेत्र में बजट में प्रावधानित राशि के 50% राशि अनिवार्य रूप से सुनिश्चित करने का मांग किया।
Author Profile

Latest entries
UncategorizedOctober 26, 2026पचपेड़ी थाना क्षेत्र से दलाल करा रहे हैं मजदूरों का धड़ल्ले से पलायन, जिम्मेदार विभागों की निगरानी पर उठे सवाल
UncategorizedOctober 19, 2026दर्रीघाट में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का भव्य स्वागत, भोलाराम साहू के नेतृत्व में उमड़ा कांग्रेसियों का हुजूम
UncategorizedOctober 17, 2026पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल कल जयरामनगर खैर में जगराता कार्यक्रम में होंगे शामिल, छत्तीसगढ़ी सुपरस्टार नितिन दुबे देंगे प्रस्तुति
UncategorizedOctober 16, 2026मस्तूरी (किरारी) में 17 अक्टूबर को होगा नारी नवरंग महोत्सव के तहत गरबा महोत्सव
