मस्तूरी। सहकारिता विभाग के सेवा सहकारी समिति में लगातार नए लोगों को मनोनीत कर सेवा सहकारी समिति के अध्यक्ष के रूप में चयनित किया जा रहा है, जहां कुछ सेवा सरकारी समिति में ऐसे भी लोगों को पुनः मौका दिया जा रहा हैं जिनके खिलाफ पूर्व में कई लाख रुपए के घोटाले में संलिप्त पाई गई है, ऐसे ही ताजा मामला अभी मस्तूरी जनपद क्षेत्र के ग्राम पंचायत चिल्हाटी के सेवा सहकारी समिति में देखने को मिल रहा है, वर्तमान में वहां सेवा सहकारी समिति के अध्यक्ष के रूप में रामू लाल अयोध्या को मनोनीत किया गया है, जबकि पूर्व में उनके कार्यकाल में ही लाखों रुपए के राशि गबन जैसे अनेक मामले हैं जिनको उच्च अधिकारियों ने संज्ञान में लेते हुए उन दिनों समिति को तत्कालीन में भांग भी कर दिया था, माना जाता है कि वर्तमान में चयन हुए अध्यक्ष सत्ताधारी पार्टी के सक्रीय कार्यकर्ता के रूप में कार्यरत है, और उन्हीं के मध्य नजर उन्हें पुन: फिर से सेवा सहकारी समिति के अध्यक्ष पद की जवाबदारी दी गई है, जिससे क्षेत्र के किसानों में नाराजगी देखने को मिल रही है,नाम न बताने की शर्त पर कई किसानों ने जानकारी देते हुए बताया कि सत्ताधारी पार्टी में उनकी अच्छी पहुंचे एवं पकड़ होने की वजह से उन्हें पुनः यह मौका दिया जा रहा है जबकि उनके द्वारा समिति के अध्यक्ष रहते हुए पूर्व में कई गबन जैसे कार्य किए हैं, किसानों ने यह भी बताया कि बहुत ही जल्द सहकारिता विभाग के उच्च अधिकारियों से इनकी शिकायत और नए अध्यक्ष की मांग करने की रणनीति बना रहे हैं।
Author Profile

Latest entries
UncategorizedOctober 26, 2026पचपेड़ी थाना क्षेत्र से दलाल करा रहे हैं मजदूरों का धड़ल्ले से पलायन, जिम्मेदार विभागों की निगरानी पर उठे सवाल
UncategorizedOctober 19, 2026दर्रीघाट में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का भव्य स्वागत, भोलाराम साहू के नेतृत्व में उमड़ा कांग्रेसियों का हुजूम
UncategorizedOctober 17, 2026पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल कल जयरामनगर खैर में जगराता कार्यक्रम में होंगे शामिल, छत्तीसगढ़ी सुपरस्टार नितिन दुबे देंगे प्रस्तुति
UncategorizedOctober 16, 2026मस्तूरी (किरारी) में 17 अक्टूबर को होगा नारी नवरंग महोत्सव के तहत गरबा महोत्सव
