मस्तूरी पचपेड़ी/ विधायक दिलीप लहरिया के पहल एवं अनुशंसा पर जिंदल स्टील & पावर प्लांट लिमिटेड द्वारा सीएसआर मद से ग्राम-पंचायत गोडाडीह के आश्रित ग्राम सोडाडीह में 18 लाख रुपए की लागत से सामुदायिक भवन एवं 40 लाख रुपए की लागत से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भवन के भूमि पूजन का कार्यक्रम किया गया। जिसमें पटेल समाज एवं समस्त ग्रामवासियों ने विधायक दिलीप लहरिया को केला से तौलकर स्वागत एवं अभिनंदन किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि दिलीप लहरिया विधायक मस्तूरी, एवं जिंदल स्टील & पावर प्लांट लिमिटेड के समस्त अधिकारी कर्मचारी गण व ग्राम-पंचायत गोडाडीह और आश्रित ग्राम सोडाडीह के जनप्रतिनिधि व ग्रामीण जन उपस्थित रहे।

Author Profile

Latest entries
UncategorizedJune 27, 2026चकरबेड़हा को मिली बड़ी सौगात: 6.50 लाख की लागत से मुक्तिधाम शेड का भूमिपूजन।
UncategorizedJune 21, 2026महंगाई और किसान समस्याओं पर कांग्रेस का सीधा वार, मस्तूरी में सरकार के खिलाफ कल होगा बड़ा प्रदर्शन
UncategorizedJune 21, 2026अंर्तराष्ट्रीय योग दिवस पर नगर पंचायत मल्हार में सामूहिक योग किया गया
UncategorizedJune 21, 2026शहर से महंगे मस्तूरी में बिक रही प्राइवेट स्कूलों की ड्रेस, पालकों की जेब में सीधा-सीधा ढाका।
