मस्तूरी। नेपाल-चीन सीमा से लगे प्रसिद्ध तीर्थस्थल मानसरोवर दर्शन कर सकुशल मस्तूरी लौटे निवासी अमित तिवारी का रविवार को मस्तूरी बस स्टैंड में ग्रामीणों एवं स्नेहीजनों ने फूल-मालाओं और आतिशबाजी के साथ भव्य स्वागत किया।बता दें कि अमित तिवारी हाल ही में मानसरोवर की धार्मिक यात्रा पर गए थे। इसी दौरान नेपाल में व्यापक भूस्खलन और बाढ़ के कारण कई स्थानों पर जानलेवा परिस्थितियां निर्मित हो गई थीं। ऐसे कठिन एवं चुनौतीपूर्ण हालात के बीच यात्रा पूरी कर सुरक्षित घर लौटने पर परिजनों, मित्रों एवं ग्रामीणों में खुशी का माहौल रहा। इसी खुशी में मस्तूरी बस स्टैंड पर स्वागत कार्यक्रम आयोजित किया गया।इस दौरान उपस्थित लोगों ने अमित तिवारी को फूल-माला पहनाकर स्वागत किया और उनकी सकुशल वापसी पर शुभकामनाएं दीं। स्वागत के दौरान आतिशबाजी कर खुशी का इजहार भी किया गया।कार्यक्रम में व्यास नारायण तिवारी, शंकर लाल तिवारी, किशोर तिवारी, कमलेश तिवारी, नितेश सिंह, नीलकमल मिश्रा, विशाल सिंह, दीपक सिंह, नीलू सिंह, राजा सिंह, अजय पटेल, बल्लू सिंह, छोटू यादव, लालू यादव सहित बड़ी संख्या में स्नेहीजन एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।
Author Profile

Latest entries
UncategorizedOctober 26, 2026पचपेड़ी थाना क्षेत्र से दलाल करा रहे हैं मजदूरों का धड़ल्ले से पलायन, जिम्मेदार विभागों की निगरानी पर उठे सवाल
UncategorizedOctober 19, 2026दर्रीघाट में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का भव्य स्वागत, भोलाराम साहू के नेतृत्व में उमड़ा कांग्रेसियों का हुजूम
UncategorizedOctober 17, 2026पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल कल जयरामनगर खैर में जगराता कार्यक्रम में होंगे शामिल, छत्तीसगढ़ी सुपरस्टार नितिन दुबे देंगे प्रस्तुति
UncategorizedOctober 16, 2026मस्तूरी (किरारी) में 17 अक्टूबर को होगा नारी नवरंग महोत्सव के तहत गरबा महोत्सव
