चोरी, व डकैती की घटनाओं के बीच पुलिस अधीक्षक की कार्रवाई मानी जा रही महत्वपूर्ण
मस्तूरी। बिलासपुर पुलिस विभाग द्वारा जारी 13 निरीक्षकों की तबादला सूची में सबसे अधिक चर्चा का विषय मस्तूरी थाना प्रभारी निरीक्षक कृष्णचंद सिदार का हटाया जाना बना हुआ है। पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर द्वारा जारी आदेश में निरीक्षक कृष्णचंद सिदार को मस्तूरी थाना से हटाकर थाना यातायात भेजा गया है, जबकि निरीक्षक सलीम खाखा को मस्तूरी थाना का नया प्रभारी नियुक्त किया गया है।
पिछले कुछ महीनों से मस्तूरी थाना क्षेत्र में लगातार तार चोरी, घरों में चोरी, नकबजनी और डकैती जैसी घटनाओं को लेकर आम जनता में नाराजगी देखी जा रही थी। ग्रामीण क्षेत्रों से बिजली तार कटाई की शिकायतें लगातार सामने आ रही थीं, वहीं कई चोरी की घटनाओं का खुलासा नहीं होने से पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे थे।

सूत्रों के अनुसार क्षेत्र में बढ़ती आपराधिक घटनाओं और कानून-व्यवस्था की स्थिति को लेकर वरिष्ठ अधिकारियों तक लगातार शिकायतें पहुंच रही थीं। माना जा रहा है कि इन मामलों को पुलिस अधीक्षक ने गंभीरता से संज्ञान में लिया, जिसके बाद यह प्रशासनिक फेरबदल किया गया। इसलिए तबादला सूची में मस्तूरी थाना प्रभारी का नाम सबसे अधिक चर्चा में है।
मस्तूरी क्षेत्र के लोगों का कहना है कि लगातार हो रही चोरियों से ग्रामीणों में असुरक्षा की भावना बढ़ी थी। ऐसे में नए थाना प्रभारी से क्षेत्रवासियों को अपराध नियंत्रण, चोरी की घटनाओं के खुलासे और कानून-व्यवस्था में सुधार की उम्मीद है।
पुलिस विभाग की इस कार्रवाई को मस्तूरी थाना क्षेत्र में बढ़ती आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण प्रशासनिक कदम माना जा रहा है। अब सभी की नजर नए थाना प्रभारी की कार्यशैली और आगामी पुलिस कार्रवाई पर टिकी हुई है।
Author Profile
Latest entries
बिलासपुरAugust 10, 2026अब महिला जनप्रतिनिधियों की जगह परिजन नहीं संभाल सकेंगे प्रतिनिधि की भूमिका,अधिसूचना जारी..
बिलासपुरAugust 4, 202613 निरीक्षकों की तबादला सूची में सबसे अधिक चर्चा मस्तूरी थाना प्रभारी की।
बिलासपुरDecember 24, 2025धान खरीदी केंद्रों की निगरानी समिति की सूची को मिली मंजूरी, ब्लॉक अध्यक्षों से अविलंब जारी करने के निर्देश
बिलासपुरNovember 28, 2025छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने जारी की 41 जिलाध्यक्षों की लिस्ट, बिलासपुर से है इनका नाम..देखें लिस्ट
