मस्तूरी। ग्राम पंचायत मस्तूरी की सरपंच श्रीमती सुनीता विनोद सारथी के विरुद्ध लाए गए अविश्वास प्रस्ताव पर सोमवार को ग्राम पंचायत कार्यालय में मतदान कराया गया। संपूर्ण कार्रवाई मस्तूरी तहसीलदार की उपस्थिति एवं निगरानी में संपन्न हुई।
बता दें की, पंचायत के पंचों द्वारा सरपंच के विरुद्ध अविश्वास प्रस्ताव प्रस्तुत किया गया था। मतदान के दौरान सरपंच सहित वार्ड क्रमांक 05, 18 एवं 20 के पंच अनुपस्थित रहे।मतगणना में अविश्वास प्रस्ताव के पक्ष में 17 मत प्राप्त हुए। मतदान की पूरी प्रक्रिया प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में संपन्न हुई। कार्रवाई के दौरान ग्राम पंचायत परिसर में बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं जनप्रतिनिधि मौजूद रहे तथा पूरे समय समर्थकों में उत्सुकता का माहौल बना रहा।अब अविश्वास प्रस्ताव से संबंधित आगे की वैधानिक कार्रवाई पंचायत एवं संबंधित प्रशासनिक नियमों के अनुसार की जाएगी।

Author Profile

Latest entries
UncategorizedAugust 14, 2026मस्तूरी मुख्यालय में निकली ब्लॉक स्तरीय तिरंगा यात्रा, देशभक्ति के रंग में रंगा नगर
UncategorizedAugust 13, 2026जनपद पंचायत मस्तूरी में प्रशासनिक व्यवस्था पर सवाल, ड्राइवर को मिली बाबू जैसी जिम्मेदारी
UncategorizedAugust 13, 2026भाजपा बिलासपुर ग्रामीण में नई नियुक्तियां, मस्तूरी के शमशेर सिंह (उदय) बने जिला सहसंयोजक
UncategorizedAugust 13, 2026जीवनदीप समिति की का संयुक्त सधारण सभा का बैठक हुआ सम्पन्न। स्वास्थ्य संस्थाओं के सुदृढ़ीकरण को लेकर महत्वपूर्ण प्रस्ताव पारित
