रायपुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश अन्य पिछड़ा वर्ग समाज की प्रदेश स्तरीय कार्यकारिणी बैठक रविवार को रायपुर स्थित चंद्राकार समाज भवन में प्रदेश अध्यक्ष जगन्नाथ साहू की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में प्रदेश, संभाग, जिला, युवा एवं महिला प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों के साथ विभिन्न समाजों के प्रतिनिधि एवं वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता बड़ी संख्या में शामिल हुए।
बैठक में संगठन को गांव स्तर से लेकर प्रदेश स्तर तक मजबूत बनाने के लिए सदस्यता अभियान को तेज गति से चलाने का निर्णय लिया गया। साथ ही बस्तर से सरगुजा तक संगठन का विस्तार करते हुए सभी संभागों में नई कार्यकारिणी गठित करने की जिम्मेदारी संभागीय अध्यक्षों को सौंपी गई।
बैठक में आगामी 18 अक्टूबर को रायपुर में प्रदेश स्थापना दिवस का भव्य आयोजन करने का सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया। इसके अलावा 27 प्रतिशत ओबीसी आरक्षण, जातीय जनगणना तथा सरगुजा, बिलासपुर, दुर्ग और रायपुर संभाग से प्राप्त विभिन्न मांगों को समाहित करते हुए एक संयुक्त मांगपत्र तैयार कर राज्य शासन को सौंपने का भी निर्णय लिया गया।
बैठक में महिला प्रकोष्ठ की सक्रिय सहभागिता रही। विभिन्न समाजों के प्रतिनिधियों को संगठनात्मक जिम्मेदारियां सौंपते हुए समाज को अधिक संगठित एवं सशक्त बनाने का संकल्प लिया गया।
बैठक में प्रदेश अध्यक्ष जगन्नाथ साहू, विश्वकर्मा समाज के प्रदेश अध्यक्ष धनीराम विश्वकर्मा, प्रदेश महामंत्री कारियाराम दीवान, प्रदेश संरक्षक दिनेश चंद्राकर, शांतनु साहू एवं यशवंत आडिल, प्रदेश उपाध्यक्ष जागेश्वर ठाकुर, मनोहर निषाद, पवन डीवर, रायपुर संभागीय अध्यक्ष प्रवीण साहू, बिलासपुर संभागीय अध्यक्ष श्यामकार्तिक जायसवाल, दुर्ग संभागीय अध्यक्ष महेंद्र साहू, संभागीय सचिव किशोर दीवान, जगदलपुर जिला अध्यक्ष गदाधर वैध, कांकेर जिला अध्यक्ष हेमंत यादव, बीजापुर जिला अध्यक्ष सुनील, दंतेवाड़ा जिला अध्यक्ष गणेश यादव, युवा प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष कोमल निषाद, प्रदेश महामंत्री रामकरण सिन्हा, प्रदेश उपाध्यक्ष जतिन अटभैया, बालोद के हिंसाराम साहू, प्रदेश संगठन सचिव वीरेंद्र वैध, कांकेर जिला उपाध्यक्ष दशरथ साहू, दुर्ग के मनोज जायसवाल तथा महिला प्रकोष्ठ की प्यारी विश्वकर्मा सहित प्रदेश कार्यकारिणी के अनेक पदाधिकारी एवं सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Author Profile

Latest entries
UncategorizedAugust 14, 2026मस्तूरी मुख्यालय में निकली ब्लॉक स्तरीय तिरंगा यात्रा, देशभक्ति के रंग में रंगा नगर
UncategorizedAugust 13, 2026जनपद पंचायत मस्तूरी में प्रशासनिक व्यवस्था पर सवाल, ड्राइवर को मिली बाबू जैसी जिम्मेदारी
UncategorizedAugust 13, 2026भाजपा बिलासपुर ग्रामीण में नई नियुक्तियां, मस्तूरी के शमशेर सिंह (उदय) बने जिला सहसंयोजक
UncategorizedAugust 13, 2026जीवनदीप समिति की का संयुक्त सधारण सभा का बैठक हुआ सम्पन्न। स्वास्थ्य संस्थाओं के सुदृढ़ीकरण को लेकर महत्वपूर्ण प्रस्ताव पारित
