बिलासपुर। मस्तूरी जनपद पंचायत के नए भवन की वर्षों पुरानी मांग अब पूरी होने की उम्मीद जगी है। मंगलवार को आयोजित दिशा समिति की बैठक में केंद्रीय राज्य मंत्री एवं बिलासपुर सांसद तोखन साहू तथा कलेक्टर संजय अग्रवाल ने इस मांग पर संज्ञान लेते हुए जल्द भवन निर्माण की दिशा में पहल का भरोसा दिया। मस्तूरी विधायक दिलीप लहरिया व जनपद अध्यक्ष सरस्वती सोनवानी ने बैठक में बताया कि मस्तूरी विकास खंड के गठन के समय बना जनपद कार्यालय का भवन अब पूरी तरह जर्जर हो चुका है। खपरेल की छत वाले इस भवन में बारिश के दौरान जगह-जगह पानी टपकता है, जिससे कर्मचारियों और आम नागरिकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। उन्होंने करीब दो करोड़ रुपये की लागत से नए भवन के निर्माण की मांग दोहराई। इस पर केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू ने प्लांट के सीएसआर मद से नए भवन के निर्माण के लिए आवश्यक पहल करने का आश्वासन दिया। बैठक में कलेक्टर संजय अग्रवाल ने बताया कि डीएमएफ फंड से मस्तूरी, बिल्हा, कोटा और तखतपुर विकासखंडों में 50-50 लाख रुपये की लागत से मल्टीपर्पस हॉल का निर्माण कराया जाएगा, जिसे शासी परिषद से स्वीकृति मिल चुकी है।
Author Profile

Latest entries
UncategorizedAugust 14, 2026मस्तूरी मुख्यालय में निकली ब्लॉक स्तरीय तिरंगा यात्रा, देशभक्ति के रंग में रंगा नगर
UncategorizedAugust 13, 2026जनपद पंचायत मस्तूरी में प्रशासनिक व्यवस्था पर सवाल, ड्राइवर को मिली बाबू जैसी जिम्मेदारी
UncategorizedAugust 13, 2026भाजपा बिलासपुर ग्रामीण में नई नियुक्तियां, मस्तूरी के शमशेर सिंह (उदय) बने जिला सहसंयोजक
UncategorizedAugust 13, 2026जीवनदीप समिति की का संयुक्त सधारण सभा का बैठक हुआ सम्पन्न। स्वास्थ्य संस्थाओं के सुदृढ़ीकरण को लेकर महत्वपूर्ण प्रस्ताव पारित
