मस्तूरी। पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा जारी बड़े प्रशासनिक फेरबदल में मस्तूरी जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी (सीईओ) जे आर भगत का तबादला कर दिया गया है। राज्य शासन के आदेश के तहत उन्हें नई जिम्मेदारी सौंपते हुए अन्य जिले में पदस्थ किया गया है।सोमवार को जारी स्थानांतरण आदेश में प्रदेशभर के जनपद पंचायतों के अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। इसी कड़ी में मस्तूरी जनपद पंचायत के सीईओ जे आर भगत का नाम भी शामिल है। उनके स्थानांतरण की खबर सामने आते ही जनपद पंचायत कार्यालय और क्षेत्रीय प्रशासनिक महकमे में चर्चाओं का दौर शुरू हो गया।
जे आर भगत के कार्यकाल में जनपद पंचायत मस्तूरी में विभिन्न ग्रामीण विकास योजनाओं, पंचायत कार्यों तथा शासन की महत्वाकांक्षी योजनाओं के क्रियान्वयन को लेकर कई महत्वपूर्ण कार्य किए गए। अब उनके स्थानांतरण के बाद जनपद पंचायत मस्तूरी को नए सीईओ का इंतजार रहेगा।पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा जारी आदेश में स्पष्ट किया गया है कि संबंधित अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नवीन पदस्थापना स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही निर्धारित अवधि के भीतर नवीन पदस्थापना कार्यालय में ज्वाइनिंग सुनिश्चित करने को कहा गया है।मस्तूरी जनपद में नए सीईओ की पदस्थापना को लेकर भी प्रशासनिक हलकों में उत्सुकता बनी हुई है। आने वाले दिनों में नए अधिकारी के कार्यभार ग्रहण करने के बाद जनपद पंचायत की प्रशासनिक गतिविधियों को नई दिशा मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।
Author Profile

Latest entries
UncategorizedOctober 26, 2026पचपेड़ी थाना क्षेत्र से दलाल करा रहे हैं मजदूरों का धड़ल्ले से पलायन, जिम्मेदार विभागों की निगरानी पर उठे सवाल
UncategorizedOctober 19, 2026दर्रीघाट में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का भव्य स्वागत, भोलाराम साहू के नेतृत्व में उमड़ा कांग्रेसियों का हुजूम
UncategorizedOctober 17, 2026पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल कल जयरामनगर खैर में जगराता कार्यक्रम में होंगे शामिल, छत्तीसगढ़ी सुपरस्टार नितिन दुबे देंगे प्रस्तुति
UncategorizedOctober 16, 2026मस्तूरी (किरारी) में 17 अक्टूबर को होगा नारी नवरंग महोत्सव के तहत गरबा महोत्सव
