गांव-गांव पहुंचकर युवाओं को जोड़ रहे संगठन से, सदस्यता अभियान को लेकर दिखा रहा खासा उत्साह
मस्तूरी। छत्तीसगढ़ में आगामी युवा कांग्रेस चुनाव की तैयारियां तेज हो गई हैं। प्रदेशभर में युवा कार्यकर्ता संगठन को मजबूत बनाने और अधिक से अधिक युवाओं को कांग्रेस की विचारधारा से जोड़ने में जुटे हुए हैं। इसी कड़ी में मस्तूरी विधानसभा क्षेत्र के युवा कांग्रेस नेता साहिल मधुकर लगातार क्षेत्र के गांव-गांव और गली-गली पहुंचकर युवाओं को संगठित करने का कार्य कर रहे हैं।
साहिल मधुकर द्वारा चलाए जा रहे सदस्यता एवं जनसंपर्क अभियान को युवाओं का अच्छा समर्थन मिल रहा है। वे विभिन्न गांवों में बैठकों, चौपालों और युवा संवाद कार्यक्रमों के माध्यम से युवाओं को युवा कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण करने तथा संगठन की गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी निभाने के लिए प्रेरित कर रहे हैं।
उन्होंने कहा कि युवा कांग्रेस केवल एक राजनीतिक संगठन नहीं, बल्कि युवाओं को नेतृत्व का अवसर प्रदान करने वाला सशक्त मंच है। आगामी युवा कांग्रेस चुनाव युवाओं के लिए अपनी नेतृत्व क्षमता दिखाने और लोकतांत्रिक प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी निभाने का महत्वपूर्ण अवसर है।
साहिल मधुकर ने युवाओं से अपील करते हुए कहा कि अधिक से अधिक संख्या में सदस्यता ग्रहण कर संगठन को मजबूत बनाएं तथा कांग्रेस पार्टी की जनहितकारी नीतियों और विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने में अपनी भूमिका निभाएं। उन्होंने कहा कि युवा शक्ति ही किसी भी संगठन की सबसे बड़ी ताकत होती है और युवाओं की भागीदारी से ही मजबूत नेतृत्व तैयार होता है।
मस्तूरी विधानसभा क्षेत्र में चल रहे इस अभियान के दौरान बड़ी संख्या में युवा कांग्रेस से जुड़ने के लिए आगे आ रहे हैं। संगठन के पदाधिकारियों का मानना है कि युवाओं की बढ़ती भागीदारी आगामी युवा कांग्रेस चुनाव में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी और संगठन को नई ऊर्जा प्रदान करेगी।
Author Profile

Latest entries
UncategorizedAugust 14, 2026मस्तूरी मुख्यालय में निकली ब्लॉक स्तरीय तिरंगा यात्रा, देशभक्ति के रंग में रंगा नगर
UncategorizedAugust 13, 2026जनपद पंचायत मस्तूरी में प्रशासनिक व्यवस्था पर सवाल, ड्राइवर को मिली बाबू जैसी जिम्मेदारी
UncategorizedAugust 13, 2026भाजपा बिलासपुर ग्रामीण में नई नियुक्तियां, मस्तूरी के शमशेर सिंह (उदय) बने जिला सहसंयोजक
UncategorizedAugust 13, 2026जीवनदीप समिति की का संयुक्त सधारण सभा का बैठक हुआ सम्पन्न। स्वास्थ्य संस्थाओं के सुदृढ़ीकरण को लेकर महत्वपूर्ण प्रस्ताव पारित
