सन्नी यादव की रिपोर्ट
पामगढ़:-यादवों के अधिकार की लड़ाई के शंखनाद करते हुए 7 सितंबर 2024 से मां दंतेश्वरी माता दंतेवाड़ा से पूजा अर्चना आशीर्वाद के बाद यादव जन जागरण यात्रा का शुभारंभ चार सूत्रीय मांगो को लेकर यादव समाज जन जागरण यात्रा पर है। बस्तर के दंतेश्वारी मंदिर से सात सितंबर को यात्रा का आगाज हुआ है,जो अनवरत रुप से जारी है। इसी कड़ी में जन जागरण यात्रा पामगढ़ पहुंचने पर समाज के लोगों ने जोरदार स्वागत किया। यात्रा का समापन 30 सितंबर को राजधानी रायपुर में होगा,जहां समाज का विशाल यादव महासम्मेलन आयोजित होने जा रहा है।

चार सुत्रीय मांगो को लेकर दंतेवाड़ा के दंतेश्वरी मंदिर से निकली सर्व यादव समाज की जन जागरण यात्रा पामगढ़ आगमन हुआ जिसमें रमेश यदु प्रदेश अध्यक्ष सर्व समाज छत्तीसगढ़, धनमती यादव कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष, जांजगीर चांपा जिला के यात्रा प्रभारी संदीप यादव, सीताराम यादव प्रदेश अध्यक्ष , मनोज यादव कार्य.प्रदेश अध्यक्ष, तेरस यादव अध्यक्ष नगर पंचायत पामगढ़, कल्याणी यादव अध्यक्ष जनपद पंचायत पामगढ़,राजेंद्र यादव उपाध्यक्ष नगर पंचायत शिवरीनारायण, के.बी.यादव, नीलसिंह यादव संरक्षक, संतोष यादव महासचिव,द्वारिका यादव जिला अध्यक्ष, लखेश्वर यादव, रामेश्वर यादव प्रदेश महामंत्री,जवाहर यादव, राजकुमार यादव, सन्नी यादव एवं अतिथियों के द्वारा कृष्ण धाम में भगवान श्री कृष्ण के पूजा अर्चना कर बैठक का शुभारंभ किया गया। व अतिथियों का फूल माला एवं गुलदस्ता से स्वागत किया गया जिसमें यात्रा में शामिल समाज के पदाधिकारियों और जन प्रतिनिधीयों ने मौके पर मौजूद लोगों को यात्रा के संबंध में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया,कि यह यात्रा
1.केंद्रीय पिछड़ा वर्ग में यादव समाज के लोग को केंद्रीय पिछड़ा वर्ग की सूची में शामिल नहीं है जिसमें नौकरियों से वंचित हो रहे हैं। 2. वन भूमि का पट्टा नहीं सैकड़ो साल से वन क्षेत्र में निवास करने वाले यादव को आज तक वन भूमि का पट्टा नहीं मिला है पट्टा दिया जाए 3. गौ सेवा आयोग एवं दुग्ध संघ में यादव समाज से लिया जायें 4. यादव समाज के गौरव भिलाई विधायक देवेंद्र यादव गिरफ्तार कर झूठे केस में फंसाया गया है।

और सत्ता में भागीदारी सुनिश्चित किया जाए आगामी दिनांक 30 सितंबर 2024 को यादव समाज के स्वाभिमान के लिए यादव महासम्मेलन साइंस कॉलेज मैदान रायपुर में होने जा रहा है। उस संबंध में विस्तृत जानकारी अतिथियों के द्वारा दिया गया। एवं प्रदेश अध्यक्ष रमेश यदु ने अठोरिया यादव समाज पामगढ़ को तारीफ करते हुए कहा की यह समाज छत्तीसगढ़ का पहले समाज है जो बारकोड के माध्यम से दुखद परिवार को सहयोग किया जा रहा है और यह पहली शाखा है जो रोटी बेटी का संबंध सर्व यादव समाज में बनाया है। और सभी को निवेदन कर एवं समस्त यादव बंधु को आह्वान किया गया जिसमें यादव समाज के पदाधिकारी सुरीत यादव,किशन यादव,चितरंजन यादव,इतवारी यादव,बद्री यादव,रामविलास यादव,रमेश यादव,पुनाऊराम यादव,टीकाराम यादव,अशोक यादव,बसंत यादव,मनीराम यादव,बहोरसिंह यादव,अर्जुन यादव,मुकेश यादव,रघु यादव,अमित यादव,विजय यादव ,विनोद यादव,संतोष यादव,मनोज यादव,दुर्गेश यादव,पिंटू यादव,विनय यादव एवं सदस्य गण सैकड़ो की संख्या में उपस्थित थे। संचालन रमेश यादव आभार सन्नी यादव द्वारा किया गया एवं समस्त यादव बंधु अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर महासम्मेलन को कार्यक्रम सफल बनाए।

Author Profile

Latest entries
UncategorizedDecember 29, 2025महात्मा गांधी राष्ट्रीय रोजगार गारंटी योजना को निरस्त करने पर कांग्रेस ने किया एक दिवसीय धरना प्रदर्शन।
UncategorizedDecember 29, 2025छत्तीसगढ़ कृषि स्नातक शासकीय कृषि अधिकारी संघ के नववर्ष कैलेंडर का हुआ विमोचन
UncategorizedDecember 27, 2025एस.बी.आई. बैंक मस्तुरी मे उपभोक्ता जागरूकता रैली निकाली
UncategorizedDecember 26, 2025नगर पंचायत मल्हार में अटल जी की भव्य प्रतिमा का अनावरण किया गया,नगर पंचायत मल्हार अध्यक्ष धनेश्वरी धनेश्वर कैवर्त के नेतृत्व में कार्यक्रम हुआ संपन्न
