वीरेंद्र यादव बिलासपुर की रिपोर्ट
जीपीएम जिले के प्रतिष्ठित नेता, श्री ओम प्रकाश यादव (मनोज)जी को ओबीसी महासभा छत्तीसगढ़ प्रदेश के प्रदेश सह सचिव के रूप में नियुक्त किया गया है। ओबीसी महासभा के प्रदेश अध्यक्ष, श्री राधेश्याम जी ने ओम प्रकाश यादव के समाज के प्रति समर्पण और उनके उल्लेखनीय कार्यों को देखते हुए यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है।
इस नियुक्ति के बाद जीपीएम जिले में ओम प्रकाश यादव जी के समर्थकों में जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है। क्षेत्र के लोगों ने उनके प्रति अपना समर्थन और आशीर्वाद व्यक्त किया है। श्री यादव ने इस अवसर पर सभी का आभार प्रकट करते हुए कहा कि वह ओबीसी समाज की आवाज को और अधिक मजबूती के साथ उठाएंगे। उनकी प्राथमिकता ओबीसी समाज की लंबित मांगों को सरकार तक पहुँचाकर उन्हें पूरा करने की होगी।
उन्होंने यह भी कहा कि वह ओबीसी समाज के हर संघर्ष में मजबूती से खड़े रहेंगे और समाज की भलाई के लिए हरसंभव प्रयास करेंगे। उन्होंने प्रदेशाध्यक्ष ओबीसी राधेश्याम जी का अपने समर्थकों के समर्थन और आशीर्वाद के लिए उन्होंने हृदय से धन्यवाद प्रकट किया है और आश्वासन दिया है कि वे समाज की उम्मीदों पर खरा उतरने का हर संभव प्रयास करेंगे।
Author Profile

Latest entries
UncategorizedAugust 14, 2026मस्तूरी मुख्यालय में निकली ब्लॉक स्तरीय तिरंगा यात्रा, देशभक्ति के रंग में रंगा नगर
UncategorizedAugust 13, 2026जनपद पंचायत मस्तूरी में प्रशासनिक व्यवस्था पर सवाल, ड्राइवर को मिली बाबू जैसी जिम्मेदारी
UncategorizedAugust 13, 2026भाजपा बिलासपुर ग्रामीण में नई नियुक्तियां, मस्तूरी के शमशेर सिंह (उदय) बने जिला सहसंयोजक
UncategorizedAugust 13, 2026जीवनदीप समिति की का संयुक्त सधारण सभा का बैठक हुआ सम्पन्न। स्वास्थ्य संस्थाओं के सुदृढ़ीकरण को लेकर महत्वपूर्ण प्रस्ताव पारित
