मल्हार/ओखर।
मनरेगा को कमजोर करने और ग्रामीण मजदूरों के हक पर हो रहे हमले के खिलाफ कांग्रेस पार्टी द्वारा चलाए जा रहे मनरेगा बचाओ संग्राम के तहत ओखर मंडल में जोरदार जनआंदोलन किया गया। अभियान की शुरुआत बेटरी से की गई, जहां से पदयात्रा निकालते हुए 21 गांवों में जनचौपाल एवं नुक्कड़ सभाओं के माध्यम से ग्रामीणों को जागरूक किया गया। कार्यक्रम का समापन ओखर में हुआ।इस दौरान वक्ताओं ने केंद्र और राज्य सरकार पर मनरेगा को जानबूझकर पंगु बनाने का आरोप लगाया।

कहा गया कि मजदूरों को न तो समय पर काम मिल रहा है और न ही मजदूरी का भुगतान हो रहा है, जिससे ग्रामीण परिवार भुखमरी की कगार पर पहुंच रहे हैं। कांग्रेस नेताओं ने इसे सरकार की घोर असंवेदनशीलता और मजदूर विरोधी नीति करार दिया।कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य सतकली बावरे, जनपद सदस्य ज्वाला बंजारे, ओखर मंडल प्रभारी सत्येन्द्र साहू, निलेश कैवर्त, मंडल अध्यक्ष एवं सरपंच लक्ष्मी यादव, वरिष्ठ नेता लक्ष्मण कांत, नगर पंचायत मल्हार के पूर्व उपाध्यक्ष, पूर्व एल्डरमैन नवीन अग्रवाल, ठाकुरदेवा सरपंच केशव साहू, गोल्डी यादव, भोलाराम साहू, अजय टंडन, सत्यजीत बावरे सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
कांग्रेस नेताओं ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि जब तक मनरेगा को पूरी तरह लागू नहीं किया जाता और मजदूरों को उनका हक नहीं मिलता, तब तक कांग्रेस पार्टी गांव-गांव जाकर संघर्ष तेज करती रहेगी। यह आंदोलन आने वाले दिनों में और उग्र रूप लेगा।

Author Profile

Latest entries
UncategorizedAugust 14, 2026मस्तूरी मुख्यालय में निकली ब्लॉक स्तरीय तिरंगा यात्रा, देशभक्ति के रंग में रंगा नगर
UncategorizedAugust 13, 2026जनपद पंचायत मस्तूरी में प्रशासनिक व्यवस्था पर सवाल, ड्राइवर को मिली बाबू जैसी जिम्मेदारी
UncategorizedAugust 13, 2026भाजपा बिलासपुर ग्रामीण में नई नियुक्तियां, मस्तूरी के शमशेर सिंह (उदय) बने जिला सहसंयोजक
UncategorizedAugust 13, 2026जीवनदीप समिति की का संयुक्त सधारण सभा का बैठक हुआ सम्पन्न। स्वास्थ्य संस्थाओं के सुदृढ़ीकरण को लेकर महत्वपूर्ण प्रस्ताव पारित
