मस्तूरी।केंद्र सरकार द्वारा मनरेगा योजना को कमजोर करने के विरोध में कांग्रेस पार्टी द्वारा चलाए जा रहे “मनरेगा बचाओ संग्राम” के तहत एक सशक्त पदयात्रा एवं जनसभा का आयोजन किया गया। यह पदयात्रा ग्राम पंचायत केवटाडीह भुतहा से प्रारंभ होकर ग्राम बिनोरी में समापन हुई।पदयात्रा के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं ग्रामीण मजदूरों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। कार्यक्रम का शुभारंभ राहुल गांधी के जयघोष के साथ हुआ, तत्पश्चात भूपेश बघेल, टी. एस. सिंहदेव, देवेंद्र यादव एवं दीपक बैज के जयघोष से पूरा वातावरण संघर्ष और संकल्प से गूंज उठा।इस आंदोलन में मुख्य प्रभारी ज्वाला प्रसाद बंजारे, किरण यादव, सुक्रीता बादल खूंटे, लक्ष्मण कांत, नवीन अग्रवाल सहित कांग्रेस के कई दिग्गज नेता एवं पदाधिकारी शामिल रहे। सभी ने एक स्वर में कहा कि मनरेगा केवल एक योजना नहीं, बल्कि ग्रामीण गरीबों और मजदूरों की रोज़ी-रोटी का मजबूत आधार है।

सभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि केंद्र सरकार लगातार बजट में कटौती, भुगतान में देरी एवं काम के दिनों में कमी कर मनरेगा को समाप्त करने की दिशा में काम कर रही है, जिसे कांग्रेस पार्टी किसी भी कीमत पर सफल नहीं होने देगी।नेताओं ने दो टूक शब्दों में कहा—
“मनरेगा मजदूरों का अधिकार है, और इस अधिकार की रक्षा के लिए कांग्रेस पार्टी सड़क से संसद तक संघर्ष करेगी।”
कार्यक्रम के दौरान यह भी उल्लेख किया गया कि छत्तीसगढ़ में कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में मनरेगा को मजबूती मिली, मजदूरों को समय पर मजदूरी प्राप्त हुई और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को संबल मिला। वर्तमान परिस्थितियों में मनरेगा पर हो रहा हमला सीधे तौर पर गरीबों और मजदूरों पर हमला है।पदयात्रा एवं जनसभा में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता, पदाधिकारी एवं ग्रामीण मजदूर उपस्थित रहे। इस अवसर पर केशव साहू, निलेश कैवर्त एवं सत्येंद्र साहू भी विशेष रूप से शामिल हुए। सभी उपस्थितजनों ने मनरेगा बचाने के इस संग्राम को अंतिम दम तक जारी रखने का संकल्प लिया।

Author Profile

Latest entries
UncategorizedJune 27, 2026चकरबेड़हा को मिली बड़ी सौगात: 6.50 लाख की लागत से मुक्तिधाम शेड का भूमिपूजन।
UncategorizedJune 21, 2026महंगाई और किसान समस्याओं पर कांग्रेस का सीधा वार, मस्तूरी में सरकार के खिलाफ कल होगा बड़ा प्रदर्शन
UncategorizedJune 21, 2026अंर्तराष्ट्रीय योग दिवस पर नगर पंचायत मल्हार में सामूहिक योग किया गया
UncategorizedJune 21, 2026शहर से महंगे मस्तूरी में बिक रही प्राइवेट स्कूलों की ड्रेस, पालकों की जेब में सीधा-सीधा ढाका।
