मस्तूरी।पूरे प्रदेश में चल रहे एस आई आर विशेष गहन पुर्ननिरीक्षण कार्यक्रम के तहत भाजपा मंडल मल्हार महामंत्री राजकुमार वर्मा ने डंगनिया शक्ति केंद्र के ग्राम धनगवां तथा भगवान पाली के बुथ कमेटी की बैठक ली l कार्यक्रम का शुभारंभ गुरु घासीदास बाबा को नमन् करते हूए छत्तीसगढ़ महतारी तथा भारत माता की जयकारों के साथ किया गयाl उन्होंने भूत के पदाधिकारी तथा सभी सदस्यों से आग्रह करते हुए कहा कि किसी भी पत्र मतदाता का नाम मतदाता सूची से ना छूटे तथा जो परिवार या मतदाता वर्तमान में पलायन की स्थिति में है उनसे संपर्क कर उनकी गणना पत्रक को विधिवत भरवा कर एस आई आर की प्रक्रिया को पूर्ण करने का आग्रह किया l

इस बैठक में विशेष रूप से जिन लोगों का नाम फर्जी तरीका से जुड़ा हुआ है तथा जिनका नाम दो जगह मतदाता सूची में मौजूद है तथा जिनकी मृत्यु हो चुकी है उनके नाम को विशेष रूप से प्राथमिकता के साथ मतदाता सूची से हटाने हेतु ध्यान देने का आग्रह किया है ताकि मतदाता सूची का शुद्धिकरण हो सके इस अवसर पर डंगनिया शक्ति केंद्र के संयोजक सुरेश बंजारे द्वारिका घोष, भेजन टंडन,सत्या राय, मुकेश कुमार राजू टंडन बबलू घृतलहरे रामफल कुर्रे कमल पाटले महेंद्र डहरिया गणेशराम आसाराम सत्येंद्र टंडन रोहित पाटले सहित बुथ व शक्ति केन्द्र के सभी पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहें
Author Profile

Latest entries
UncategorizedOctober 26, 2026पचपेड़ी थाना क्षेत्र से दलाल करा रहे हैं मजदूरों का धड़ल्ले से पलायन, जिम्मेदार विभागों की निगरानी पर उठे सवाल
UncategorizedOctober 19, 2026दर्रीघाट में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का भव्य स्वागत, भोलाराम साहू के नेतृत्व में उमड़ा कांग्रेसियों का हुजूम
UncategorizedOctober 17, 2026पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल कल जयरामनगर खैर में जगराता कार्यक्रम में होंगे शामिल, छत्तीसगढ़ी सुपरस्टार नितिन दुबे देंगे प्रस्तुति
UncategorizedOctober 16, 2026मस्तूरी (किरारी) में 17 अक्टूबर को होगा नारी नवरंग महोत्सव के तहत गरबा महोत्सव
