मस्तूरी। के बिलासपुर मार्ग पुराना पेट्रोल पंप के पास एक नए हास्पिटल का शुभारंभ हुआ है, इस हास्पिटल में अत्याधुनिक सुविधाएं और विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम होगी, जो हमारे नागरिकों को उच्च गुणवत्ता वाली चिकित्सा सेवाएं प्रदान करेगी।
हास्पिटल में अत्याधुनिक चिकित्सा सुविधाएं,विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम,आपातकालीन सेवाएं, सहित लोगों को सुविधाएं मिलेंगी। उज्ज्वला हास्पिटल खुलने से मस्तूरी क्षेत्र के लोगों के लिए उच्च गुणवत्ता वाली चिकित्सा सेवाएं मिलेगी, साथ ही लोगों को शहर से बाहर जाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी,आपातकालीन स्थितियों में तुरंत सहायता मिलेगा।

शुभारंभ समारोह में पहुंचे क्षेत्रीय जन प्रतिनिधि
हास्पिटल के शुभारंभ समारोह में क्षेत्र के प्रमुख नागरिकों और स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने जिसमें ग्राम संरक्षक तामेश सिंह ठाकुर, जनपद उपाध्यक्ष नितेश सिंह ठाकुर, जिला पंचायत सदस्य दामोदर कांत, जनपद सदस्य देवेंद्र कृष्णान, राहुल सिंह ठाकुर,धरम भार्गव, सहित जनप्रिनिधियों ने भाग लिया,इस अवसर पर हास्पिटल के निदेशक ने कहा कि यह हास्पिटल क्षेत्र के लोगों को सस्ती एवं अच्छी चिकित्सा सेवा देने के लिए एक महत्वपूर्ण संसाधन होगा,साथ ही इस अस्पताल का शुभारंभ सेवा भाव के उद्देश्य से ही खोला जा रहा है।और उन्होंने आगे यह भी बताया की ग्रामीणों के लिए अन्य योजनाएं भी चालू की जाएगी। जिसमें हास्पिटल में विभिन्न स्वास्थ्य कार्यक्रमों और जागरूकता अभियानों का आयोजन किया जाएगा।हास्पिटल के विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम स्थानीय लोगों को स्वास्थ्य शिक्षा और परामर्श प्रदान करेगी।

Author Profile

Latest entries
UncategorizedJune 27, 2026चकरबेड़हा को मिली बड़ी सौगात: 6.50 लाख की लागत से मुक्तिधाम शेड का भूमिपूजन।
UncategorizedJune 21, 2026महंगाई और किसान समस्याओं पर कांग्रेस का सीधा वार, मस्तूरी में सरकार के खिलाफ कल होगा बड़ा प्रदर्शन
UncategorizedJune 21, 2026अंर्तराष्ट्रीय योग दिवस पर नगर पंचायत मल्हार में सामूहिक योग किया गया
UncategorizedJune 21, 2026शहर से महंगे मस्तूरी में बिक रही प्राइवेट स्कूलों की ड्रेस, पालकों की जेब में सीधा-सीधा ढाका।
