मस्तूरी । ग्राम पाली स्थित भंवर गणेश मंदिर में एक बार फिर मूर्ति चोरी का मामला सामने आया है। 24 अगस्त 2025 की रात चोरों ने मंदिर में बची हुई मूर्ति के अवशेष को भी चुरा लिया। यह घटना कोई पहली बार नहीं है।जनपद पंचायत मस्तूरी के उपाध्यक्ष नितेश सिंह ठाकुर ने कहा कि अब तक पांच बार असामाजिक तत्वों द्वारा मंदिर की मूर्ति चोरी या खंडित की जा चुकी है, लेकिन इसके बावजूद किसी के खिलाफ कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है।ग्रामीणों में इस बात को लेकर आक्रोश है कि बार-बार की घटनाओं के बाद भी पुलिस प्रशासन मूकदर्शक बना हुआ है। ये घटनाएं उनकी धार्मिक आस्था को चोट पहुंचा रही हैं और प्रशासन की लापरवाही अब असहनीय हो चुकी है।जनपद पंचायत मस्तूरी के उपाध्यक्ष नितेश सिंह ठाकुर समेत गांव के लोगों ने एसडीओपी लालचंद मोहले को एक ज्ञापन सौंपते हुए चेतावनी दी है कि यदि 9 सितंबर 2025 तक दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई नहीं की गई, तो 10 सितंबर को सुबह 11 बजे से जोंधरा चौक, मस्तूरी रोड पर सामूहिक चक्काजाम किया जाएगा। ग्रामीणों ने मांग की है कि मंदिर परिसर में सुरक्षा की व्यवस्था की जाए, रात में पुलिस गश्त बढ़ाई जाए और विगत घटनाओं की जांच कर दोषियों को तत्काल गिरफ्तार किया जाए।एसडीओपी लालचंद मोहले ने कहा कि सीसी टीवी कैमरे की मदद से जांच की जा रही है। जल्द से जल्द आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।

Author Profile

Latest entries
UncategorizedOctober 26, 2026पचपेड़ी थाना क्षेत्र से दलाल करा रहे हैं मजदूरों का धड़ल्ले से पलायन, जिम्मेदार विभागों की निगरानी पर उठे सवाल
UncategorizedOctober 19, 2026दर्रीघाट में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का भव्य स्वागत, भोलाराम साहू के नेतृत्व में उमड़ा कांग्रेसियों का हुजूम
UncategorizedOctober 17, 2026पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल कल जयरामनगर खैर में जगराता कार्यक्रम में होंगे शामिल, छत्तीसगढ़ी सुपरस्टार नितिन दुबे देंगे प्रस्तुति
UncategorizedOctober 16, 2026मस्तूरी (किरारी) में 17 अक्टूबर को होगा नारी नवरंग महोत्सव के तहत गरबा महोत्सव
