मस्तूरी। भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ प्रदेश तथा जिला बिलासपुर ग्रामीण के निर्देशानुसार भाजपा मंडल मल्हार के कार्य समिति की कामकाजी बैठक नगर पंचायत मल्हार के देउर मंदिर परिसर में आयोजित की गई l बैठक के मुख्य वक्ता नवनियुक्त जिला महामंत्री एस कुमार मनहर रहेl भारतीय जनता पार्टी के रीति के अनुसार बैठक का शुभारंभ भाजपा के संस्थापक सदस्य पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी व डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी के तौल चित्र पर दीप प्रज्वलित कर भारत माता की जयकारों के साथ किया गया l बैठक की प्रस्तावना मंडल अध्यक्ष रंजीत सिंह ठाकुर ने रखी है उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का उद्देश्य देश भक्ति की भावना को प्रत्येक घर तक पहुंचाना तिरंगा यात्रा के माध्यम से पहुंचाना है प्रत्येक कार्यकर्ता को इस कार्यक्रम में बढ़कर हिस्सा लेने का आग्रह किया l मुख्य वक्ता एस कुमार मनहर ने कहा कि तिरंगा यात्रा किसी एक पार्टी का कार्यक्रम नहीं है यह भारत के प्रत्येक व्यक्ति की देशभक्ति से जुड़ी भावनात्मक यात्रा है जिसमें भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं को प्रत्येक संगठन प्रत्येक व्यक्ति को साथ में लेकर तिरंगा यात्रा को सफल बनाने के लिए प्रेरित किया उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता इसमें बढ़ चढ़कर हिस्सा ले तथा प्रत्येक घर में तिरंगा झंडा शान से लहराये इसकी चिंता करने का आग्रह कियाl बैठक के पश्चात एक पेड़ मां के नाम पर कार्यक्रम के निमित्त देउर मंदिर परिसर में वृक्षारोपण किया गया l बैठक का संचालन महामंत्री राजकुमार वर्मा ने तथा आभार प्रदर्शन महामंत्री रोहित कश्यप ने किया

इस अवसर पर जिला मंत्री द्वय राजकुमार साहू, श्रीमती सरोजिनी भारद्वाज,मंडल उपाध्यक्ष ब्यासनारायण पटेल शांति शांति शांडिल्य, मंडल कोषाध्यक्ष दिलीप पांडे नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि धनेश्वर कैवर्त संर्योजक धर्मेंद्र सिंह ठाकुर पार्षद मिलु कैवर्त आशुतोष वर्मा रामफल कांत गीता कवर्त मिथुन यादव प्रमोद शमशेर सिंह राजेश यादव मनालाल टंडन देवेंद्र जायसवाल अजीत सिंह माना लाल नरेंद्र शांडिल्य रामकुमार पटेल झंडी साहू दीपक गुप्ता बालमुकुंद वैष्णव शत्रुहन यादव भुवन यादव सुरेश बंजारे नागेंद्र शर्मा सहित मंडल के सभी पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित हुए

Author Profile

Latest entries
UncategorizedOctober 26, 2026पचपेड़ी थाना क्षेत्र से दलाल करा रहे हैं मजदूरों का धड़ल्ले से पलायन, जिम्मेदार विभागों की निगरानी पर उठे सवाल
UncategorizedOctober 19, 2026दर्रीघाट में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का भव्य स्वागत, भोलाराम साहू के नेतृत्व में उमड़ा कांग्रेसियों का हुजूम
UncategorizedOctober 17, 2026पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल कल जयरामनगर खैर में जगराता कार्यक्रम में होंगे शामिल, छत्तीसगढ़ी सुपरस्टार नितिन दुबे देंगे प्रस्तुति
UncategorizedOctober 16, 2026मस्तूरी (किरारी) में 17 अक्टूबर को होगा नारी नवरंग महोत्सव के तहत गरबा महोत्सव
